फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   side story of sundernagar kangoo road accident

सुंदरनगर सड़क हादसाः बेटे के सिर पर सेहरा, मां ने आढ़ा कफन

Tue, 12 Dec 2017 01:31 PM IST
बलविंद्र सोढ़ी/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
बलविंद्र सोढ़ी/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Tue, 12 Dec 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
side story of sundernagar kangoo road accident

कांगू सड़क हादसे ने एक पल में विवाह की खुशियों का माहौल मातम में बदल दिया। भयावह हादसा नव दंपति परिवार को ताउम्र जख्म दे गया। जिस मां ने बड़े चाव से अपने जिगर के विवाह में रस्मों को निभाकर परिवार में नई दुल्हन का पलकें बिछाए स्वागत किया, 

विज्ञापन


पलक झपकते ही वह पलकें हमेशा के लिए बंद हो गईं। शादी में बड़े चाव से शिरकत करने वाले बुआ और फूफा की जान भी यह हादसा लील गया। बैंक में जोनल मैनेजर के पद पर तैनात हरीश चंद्र सेठी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे विक्की का विवाह भंगरोटू की शिवानी के साथ पूरे रस्मों रिवाज के साथ हुआ। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह विदाई के बाद बारात के लिए सुंदरनगर स्थित एक निजी होटल में नाश्ते का इंतजाम किया गया था। नाश्ते के बाद सभी लोग अंबाला के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को वधू के स्वागत के लिए पहले से ही रिश्तेदार मौजूद थे। मंगलवार को विवाह की रिसेप्शन के लिए खानसामा भी काम पर लगे थे। लेकिन सुंदरनगर से महज 17 किलोमीटर दूर उनकी खुशियों को नजर लग गई।

रिश्तेदारों ने दी हादसे की सूचना 

side story of sundernagar kangoo road accident

करीब आधा दर्जन गाड़ियों का काफिला अंबाला के लिए रवाना हुआ। कुछ आगे चल रहे थे तो कुछ पीछे। दूसरे वाहनों में सवार रिश्तेदारों को इस हादसे की सूचना मिली तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।

सभी अपने वाहनों को लेकर आननफानन में अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों की हालत और रिश्तेदारों के शव देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। चीख-चित्कारों से साथ सारा अस्पताल परिसर गूंज गया। 

एक के बाद एक खून से लथपथ पहुंच रहे थे अस्पताल 
ट्रैवलर में सवार एक के बाद एक रिश्तेदार खून से लथपथ हालत में एंबुलेंस से पहुंच रहे थे तो उनकी पीड़ा किसी से देखी नहीं जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि दूल्हे विक्की की मां नीलम सेठी, फूफा महेंद्र पाल डक्कर और उनकी पत्नी फूफी संतोष रानी, फूफा धर्मपाल कुमार, बुआ का दामाद रविंद्र कुमार और मासी शशि ओबराय अब इस दुनिया में नहीं रहे। उपचार के दौरान एक के बाद एक रिश्तेदार की मौत होने की सूचना मिलते ही सभी फूट-फूट कर रोने लग पड़े।

फूट-फूट कर रोए दूल्हा-दुल्हन 

side story of sundernagar kangoo road accident

विलाप करते बारातियों ने फोन मिला कर रोते बिलखते अंबाला में अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। विवाह के बाद अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए रवाना हुआ दूल्हा भी दुल्हन के साथ अस्पताल पहुंचा।

जहां वह हादसे के बारे में बार-बार जानकारी लेता दिखा। लेकिन जब वह घायलों व मृतकों को देखने की बात करता तो परिवार के सदस्य उसे सांत्वना देते हुए सब ठीक है, कहते रहे।

जब उसे पता चला कि मां के साथ बुआ, फूफा व अन्य रिश्तेदार अब नहीं रहे तो वह भी दुल्हन संग फूट-फूट कर रोया। उसकी स्थिति देखते हुए परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल से बिना वाहन से उतरे घर रवाना कर दिया।

तीन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया

side story of sundernagar kangoo road accident

वजीरबावड़ी-निरमंड सड़क पर कारdd हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य काल का ग्रास बन गए। 48 वर्षीय पिता सीता राम, उनकी पत्नी सीता देवी और 13 वर्षीय बेटे मंजीत की इस हादसे में मौत हो गई।

सीता राम पेशे से खेतीबाड़ी करते थे और बीते कई वर्षों से वह दत्तनगर में किराये के मकान में रह रहे थे। उनके घर पर 60 से अधिक उम्र की बूढ़ी मां सुमित्रा देवी, पुत्र अजय (18), अश्वनी (14) और बेटी बबीता (20) है।

कार हादसे में मरने के बाद तीनों बच्चों से मां-बाप का साया छिन गया है, वहीं मां से बुढ़ापे की लाठी छिन गई है। सीता राम मूल रूप से बड़ागांव क्षेत्र से हैं और बीते कई वर्षों से दत्तनगर में थे।

हालांकि कुछ समय पूर्व उनकी पत्नी को बायल परियोजना में काम पर रखा गया था और परिवार हंसी खुशी जीवन बसर कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही सीता राम की मां और बच्चों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

अब परिवार के साथ जीवन यापन करने का संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद समूचे दत्तनगर गांव में मातम का माहौल पसर गया है। गांव का हर कोई शख्स गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि मृतक सीता राम के बच्चों को यथा संभव मदद दी जाए ताकि वे अपना निर्वाह कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed