{"_id":"62c45ff1303ec1634f61451c","slug":"sick-animals-will-get-lifting-machines-in-veterinary-institutions-virendra-kanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Animal Husbandry: वीरेंद्र कंवर बोले- पशु चिकित्सा संस्थानों में बीमार पशुओं के लिए लिफ्टिंग मशीनें लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Animal Husbandry: वीरेंद्र कंवर बोले- पशु चिकित्सा संस्थानों में बीमार पशुओं के लिए लिफ्टिंग मशीनें लगेंगी
Tue, 05 Jul 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:35 PM IST
सार
पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशु पालकों के पशुओं के कृत्रिम गर्भाधारण के लिए केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत हिमाचल में 125 रुपये का अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अतंर्गत 168 लाख रुपये का अनुमानित अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पशुपालन एवं मछली पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पशुपालन एवं मछली पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी उपमंडलीय पशु चिकित्सा संस्थानों में बीमार पशुओं के उपचार के लिए पशु लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश में पशुओं में बांझपन की समस्या से निपटने के लिए हर माह बांझपन निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। मंत्री कंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पशुधन और कुक्कुट विकास बोर्ड की 28वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशु पालकों के पशुओं के कृत्रिम गर्भाधारण के लिए केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत हिमाचल में 125 रुपये का अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
इस योजना के अतंर्गत 168 लाख रुपये का अनुमानित अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशुओं में बांझपन की समस्या से निपटने शिविर प्रदेश में चल रहे सभी गोसदनों में भी लगाए जाएंगे। जिला मंडी के चौंतड़ा में 216.79 लाख रुपए की लागत से एक हैचरी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ब्रोइलर और कड़कनाथ मुर्गों का पेरेंट स्टॉक 75 अनुपात 25 में रखा जाएगा। इस हैचरी को सोसाइटी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। 464 लाख रुपये की लागत से सिरमौर जिले के बागथन में पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए एक पशुधन फार्म की स्थापना की जाएगी। बैठक में सचिव पशुपालन अजय शर्मा, निदेशक पशुपालन प्रदीप शर्मा सहित बोर्ड के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन