फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shyam Saran Negi will cast his vote together with his three generations

LIVE: देश के पहले मतदाता ने परिवार सहित डाला वोट

Wed, 07 May 2014 09:52 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
Shyam Saran Negi will cast his vote together with his three generations

आजाद भारत के पहले मतदाता 97 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने बुधवार सुबह ठीक सात बजे अपने परिवार के साथ कल्पा मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां पहुंचे और अपना वोट दिया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से भी 97 साल के श्याम सरन नेगी को पलकों पर बिठाने के पूरे प्रबंधन किए गए थे। हालांकि, उनके एक बेटे और परिवार के कुछ लोगों ने शुद्धारंग पोलिंग बूथ पर वोट डाले हैं।
विज्ञापन


नेगी और उनका परिवार मतदान के बाद काफी खुश दिखा। पोलिंग बूथ पर नेगी का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर किया गया।

रेट कारपेट पर फूलों से नेगी का स्वागत

Shyam Saran Negi will cast his vote together with his three generations

पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के लिए पोलिंग बूथ पर रेड कारपेट बिछाया गया था। यहां फूलों से उनका स्वागत किया गया। साथ ही घर से निकलने से लेकर मतदान बूथ तक की वीडियो फिल्म बनाई गई है।

जिला चुनाव अधिकारी डीडी शर्मा ने पोलिंग बूथ पर श्याम शरण नेगी का स्वागत किया। इन्होंने फूल देकर नेगी के उत्साह की सराहना की। इस बूथ को निर्वाचन विभाग की ओर से मॉडल बूथ बनाया गया है।

पोलिंग बूथ पर नेगी की पूरी वीडियोग्राफी की गई है। इस दौरान नेगी ने प्रदेश और देश के सभी नौजवानों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील भी की।

नेगी में कायम है आज भी वही जज्बा

Shyam Saran Negi will cast his vote together with his three generations

श्याम सरन नेगी हर बार की तरह इस बार भी अपनी पत्‍नी के साथ सबसे पहले पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे।

श्याम सरन नेगी देश के हर मतदाता को वोट डालने के लिए कई संदेश भी जारी कर चुके हैं। उनमें आज भी वोट डालने का उतना ही जज्बा दिखाई देता है जितना आजादी के समय था।

उनका कहना है कि देश के हर आदमी को अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। शिकायत का अधिकार भी उन्हें ही होगा जो मतदान करेगा।

विज्ञापन

विदेशी देखेंगे हिमाचल में लोकतंत्र का उत्सव

Shyam Saran Negi will cast his vote together with his three generations

हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव कैसा होता है, किस तरह से दुर्गम क्षेत्र में रहने वाला मतदाता बूथ पर पहुंचकर वोट डालता है। यह जानने के लिए कई देशों के प्रतिनिधि भी शिमला पहुंच गए हैं।

मंगलवार को ये प्रतिनिधि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान से मिले थे। इसके बाद आज ये प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया को नजदीक से देखेंगे। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार नाइजीरिया, तंजानिया, अफ्रीकी देशों के तकरीबन 100 प्रतिनिधि भारत में लोकतंत्र के महा उत्सव को देखने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

इसमें से 23 प्रतिनिधि हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया को करीब से देखेंगे कि किस तरह से ईवीएम की मदद से लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed