फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shrimad Bhagwat Katha at una

नशा करना है तो भागवत कथा का करो

Tue, 09 Sep 2014 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 09 Sep 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha at una

श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं आश्रम राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज कोटला कलां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य पंडित राम गोपाल शास्त्री ने अमृतमय प्रवचनों से संगत को निहाल कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बाबा की भक्ति का ही प्रमाण है कि यहां इतनी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हमें नशा करना है तो श्रीमद्भागवत कथा का करें।

शास्त्री ने कहा कि किसी भी चीज में अच्छे एवं बुरे संस्कार होते हैं। यह धारण करने वाले पर निर्भर करता है कि वह अच्छे संस्कार ग्रहण करता है या बुरे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। मनुष्य अपने वर्तमान को संभाले।
विज्ञापन


वर्तमान पर जिनकी पकड़ होती है, उनका भविष्य उज्जवल होता है। उन्होंने कहा कि इस संसार में कुछ भी स्थिर नहीं है। बचपन के बाद जवानी और उसके बाद बुढ़ापा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज का आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed