Shrikhand Mahadev Yatra: श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, इतना है शुल्क, ऐसे करें आवेदन
Shrikhand Mahadev Yatra: श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा है। कहां और कैसे करना है आवेदन खबर में जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा है। श्रद्धालु https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ पर लॉग इन कर पंजीकरण कर सकते हैं। बेस कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी।
इस बार अधिक हिमपात होने से ग्लेशियर बने हैं। इस कारण यह यात्रा अधिक जोखिम भरी है। प्रशासनिक तौर से शुरू यात्रा के दौरान बेस कैंप में रेस्क्यू, मेडिकल और प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी। वहीं, बावजूद इसके लोग बिना पंजीकरण और बिना अनुमति के यात्रा पर जा रहे हैं। जिससे वे परेशानियों में पड़ जाते हैं।
श्रीखंड यात्रा के दौरान एक व्यक्ति की पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। 50 वर्षीय विनय वर्मा पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर वर्मा गांव गुलाठी जिला बुलंदशहर यूपी का रहने वाला था। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को विनय के भाई ने फोन पर सूचित किया कि श्रीखंड यात्रा को गए थे। जब वापस आ रहे थे तो श्रीखंड के समीप ग्लेशियर पर पैर फिसलने से विनय करीब ढाई सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से शव को जाओं पहुंचाया जा रहा है। इसमें करीब दो दिन का समय लग सकता है। आधिकारिक तौर पर अभी श्रीखंड यात्रा शुरू नहीं हुई है। इस वर्ष श्रीखंड यात्रा के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति सहित तीन लोगों की यात्रा के दौरान मौत हो चुकी है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार से बेस कैंप सिंघगाड में पुलिस टीम तैनात की जा रही है ताकि कोई श्रद्धालु यात्रा पर न जा सके।