फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shrikhand Mahadev Yatra Registration Starts fee Rs 250 Know how to apply online

Shrikhand Mahadev Yatra: श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, इतना है शुल्क, ऐसे करें आवेदन

Fri, 21 Jun 2024 09:45 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

Shrikhand Mahadev Yatra: श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण  शुल्क रखा है। कहां और कैसे करना है आवेदन खबर में जानें...

विज्ञापन
Shrikhand Mahadev Yatra Registration Starts fee Rs 250 Know how to apply online
श्रीखंड महादेव यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण  शुल्क रखा है। श्रद्धालु https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ पर लॉग इन कर पंजीकरण कर सकते हैं। बेस कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी। 

विज्ञापन


इस बार अधिक हिमपात होने से ग्लेशियर बने हैं। इस कारण यह यात्रा अधिक जोखिम भरी है। प्रशासनिक तौर से शुरू यात्रा के दौरान बेस कैंप में रेस्क्यू, मेडिकल और प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी। वहीं, बावजूद इसके लोग बिना पंजीकरण और बिना अनुमति के यात्रा पर जा रहे हैं। जिससे वे परेशानियों में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन


श्रीखंड यात्रा के दौरान एक व्यक्ति की पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। 50 वर्षीय विनय वर्मा पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर वर्मा गांव गुलाठी जिला बुलंदशहर यूपी का रहने वाला था। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को विनय के भाई ने फोन पर सूचित किया कि श्रीखंड यात्रा को गए थे। जब वापस आ रहे थे तो श्रीखंड के समीप ग्लेशियर पर पैर फिसलने से विनय करीब ढाई सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से शव को जाओं पहुंचाया जा रहा है। इसमें करीब दो दिन का समय लग सकता है। आधिकारिक तौर पर अभी श्रीखंड यात्रा शुरू नहीं हुई है। इस वर्ष श्रीखंड यात्रा के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति सहित तीन लोगों की यात्रा के दौरान मौत हो चुकी है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार से बेस कैंप सिंघगाड में पुलिस टीम तैनात की जा रही है ताकि कोई श्रद्धालु यात्रा पर न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed