फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shrikhand Kailash Yatra difficult circumstances this time

श्रीखंड पर भारी बर्फबारी से सैकड़ों यात्री फंसे

Mon, 21 Jul 2014 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 21 Jul 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
Shrikhand Kailash Yatra difficult circumstances this time
पिछले 96 घंटों से हो रही बारिश और शनिवार को पार्वती बाग में बर्फबारी के कारण ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा पर गए डेढ़ सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं को रेस्क्यू टीम ने ऐन मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक अभी तक 814 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। बर्फ में रुके रहने के कारण उनके हाथ पैर पूरी तरह से जम चुके थे।

हालांकि, अमर उजाला ने अपने 17 जुलाई के अंक में श्रद्धालुओं को पहले ही आगाह किया था कि इस बार श्रीखंड यात्रा आसान नहीं है।

152 की हालत नाजुक

Shrikhand Kailash Yatra difficult circumstances this time

श्रीखंड महादेव की यात्रा में इस बार विभिन्न स्थानों पर 15 ग्लेशियर हैं। जबकि पार्वतीबाग से आगे सात किलो मीटर रास्ते में अभी भी बर्फ जमी हुई है।

एसडीएम आनी नीरज गुप्ता का कहना है कि रेस्क्यू टीम ने ऐसे करीब 152 लोगों को सुरक्षित स्थानों लाया है जिनकी हालत खराब है।
उन्होंने बताया कि उक्त लोगों की हालत इतनी गंभीर थी कि अगर समय पर सहायता न मिलती तो मंजर कुछ और ही होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी शुरू सैंकड़ों श्रद्धालु लापता!

Shrikhand Kailash Yatra difficult circumstances this time

इस बार श्रीखंड महादेव में विपरीत परिस्थितियां श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा ले रही है। पिछले तीन दिनों से बारिश ओर बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

एक दिन पूर्व ही पार्वतीबाग में पांच सेंटीमीटर ताजी बर्फ गिरी है। इससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार यात्रा पर रोक से पहले 4000 यात्री बेसकैंप में पंजीकृत हैं।

इनमें से 3100 से ज्यादा यात्री सुरक्षित लौट आए थे। सूचना मिलने के बाद बीच रास्ते में फंसे सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

डाक्टर और पुलिस कर्मी भी बीमार

Shrikhand Kailash Yatra difficult circumstances this time

एसडीएम आनी ने बताया कि 814 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अभी स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना के अनुसार इस बार हालात इतने खराब हैं कि चिकित्सकों सहित पुलिस के जवान भी बीमार पड़ गए हैं।

हालांकि प्रशासन ज्यादातर लोगों को रेस्कयू करने की बात कह रहा है। मगर बावजूद इसके लापता श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed