फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shree Shree Ravi Shankar's Yoga Center will be built on 120 acres of land in Himachal

हिमाचल में 120 कनाल जमीन पर बनेगा श्रीश्री रवि शंकर का योग सेंटर

Fri, 19 Apr 2019 11:06 AM IST
Krishan Singh विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Shree Shree Ravi Shankar's Yoga Center will be built on 120 acres of land in Himachal
श्रीश्री रवि शंकर - फोटो : अमर उजाला

पालमपुर उपमंडल के गोपालपुर में 120 कनाल भूमि पर श्रीश्री रवि शंकर का योग केंद्र बनेगा। इसके लिए आर्ट ऑफ लिविंग की स्थानीय इकाई के नाम भूमि हस्तांतरित हो गई है। शुक्रवार को श्रीश्री रवि शंकर स्वयं सेंटर का भूमि पूजन करेंगे।

विज्ञापन


गोपालपुर के गुजरेड़ा गांव में बनने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के योग सेंटर को लेकर लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। करीब 120 कनाल भूमि पर बनने वाले इस सेंटर में आर्ट ऑफ लिविंग के कई कार्यक्रम चलेंगे। 
विज्ञापन


उपमंडल पालमपुर के गोपालपुर पंचायत के गुजरेड़ा में आर्ट ऑफ लिविंग ट्रस्ट की संस्था (व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया) ने स्थानीय कमेटी के सहयोग से यह जमीन ली गई है। इसकी परमिशन प्रदेश सरकार से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र भी स्थानीय पंचायत से लिया गया है। ट्रस्ट के नाम भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पिछले एक साल से चली थी, लेकिन इसकी किसी को भी भनक नहीं थी।

श्रीश्री ने कांगड़ा मंदिर में किया हवन

Shree Shree Ravi Shankar's Yoga Center will be built on 120 acres of land in Himachal
श्रीश्री रविशंकर - फोटो : अमर उजाला

गोपालपुर के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सेंटर बनाने के लिए कमेटी ने पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया है। इसकी आर्ट ऑफ लिविंग ने सभी औपचारिकताएं पूरी की हैं।

एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने कहा कि गोपालपुर में बनने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के आश्रम की जमीन के लिए परमिशन हुई है। अब यहां पर एक सेंटर बनेगा। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरु श्रीश्री रवि शंकर गुरुवार दोपहर बाद माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा पहुंचे।

श्रीश्री ने सबसे पहले माता बज्रेश्वरी देवी की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। उन्होंने शांति हवन में भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ दर्जनों अनुयायी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed