{"_id":"68711f128bfccaf79309a359","slug":"shravan-month-starts-from-16th-first-monday-will-be-on-21st-shimla-news-c-19-sml1001-565898-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: श्रावण मास 16 से शुरू, 21 को होगा पहला सोमवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: श्रावण मास 16 से शुरू, 21 को होगा पहला सोमवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदानी क्षेत्रों में पूर्णिमा से मानी जाती है श्रावण माह की शुरुआत
पहाड़ी राज्यों में सक्रांति से शुरू होता है श्रावण माह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्रावण मास 16 जुलाई को शुरू होगा और पहला श्रावण सोमवार 21 जुलाई को है। मैदानी राज्यों के लोग चंद्र मास यानी पूर्णिमा से श्रावण मास मनाते हैं, इसलिए उनके लिए यह मास 11 जुलाई से शुरू हो रहा है।
पर्वतीय राज्यों में श्रावण का महीना सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर यानी सक्रांति 16 जुलाई से शुरू हो रहा है। मिडल बाजार के पंडित वासुदेव शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई से कृष्ण पक्ष शुरू हुआ है, इसलिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में श्रावण का पहला सोमवार 14 जुलाई को होगा और माह का अंत 9 अगस्त को होगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणा प्रदेश में श्रावण माह संक्रांति के दिन शुरू होगा और अंतिम सोमवार 11 अगस्त को होगा। उन्होंने बताया कि सभी लोग अपनी-अपनी मान्यता के अनुसार इस माह में भगवान शिव की पूजा और उपवास करते हैं। बताया कि श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय महीना है, इस समय जो भक्त सच्चे मन से भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन हुआ था जिसे भगवान शिव ने सृष्टि कल्याण के लिए ग्रहण किया था। बताया कि तभी से श्रावण मास में उन्हें ठंडी चीजें चढ़ाई जाती हैं। बताया कि भगवान शिव को इस माह जल, दूध, दही और बिल्व पत्र चढ़ाने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।