फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shramik kalyan board himachal pradesh hike scholarship

श्रमिकों की बेटियों को छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि, 12वीं की छात्राओं को मिलेंगे 10 हजार

Sun, 19 Jan 2020 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jan 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
shramik kalyan board himachal pradesh hike scholarship
सांकेतिक तस्वीर

राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड ने पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि बढ़ा दी है। अब आठवीं कक्षा तक तीन की बजाय सात हजार रुपये मिलेंगे। बारहवीं तक छह की जगह दस हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


स्नातक में दस हजार की जगह पंद्रह और व्यावसायिक डिग्री के लिए 25 की बजाय 35 हजार का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ने अधिसूचना छह जनवरी को जारी कर दी है। इसकी सूचना मंडी सहित धर्मपुर विकास खंड में पहुंच चुकी है। इस बार एक और फेरबदल किया गया है। 
विज्ञापन


राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेने वाले बच्चों तथा दिव्यागों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी बोर्ड से मिलेगी। बोर्ड पंजीकृत श्रमिकों को बीमारियों के लिए भी सहायता राशि जारी करता है। विवाह और प्रसूता सहायता राशि का भी प्रावधान है। जिला परिषद भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपुर विकास खंड की 35 पंचायतों के मनरेगा मजदूरों को बोर्ड के साथ पंजीकृत किया गया है। अभी तक पांच हजार से ज्यादा मजदूरों का पंजीकरण किया जा चुका है। कश्मीर सिंह ठाकुर, मोहनलाल, करतार सिंह चौहान, निर्मला देवी, चंपा देवी, राजकुमारी, नीलमा, रजनी, आशा, अति देवी, सुंदर भक्ति, वीना देवी, कांता, लता, अनिता, सीता, रितु, अंजना, रानी, सोमा, शीला, सीमा, कमलेश और माया ने इसका आभार जताया है।


कोई भी मजदूर अपना पंजीकरण बोर्ड के पास करवा सकता है। इसके लिए श्रम विभाग से एक आवेदन लेकर औपचारिकताएं पूर्ण कर श्रम अधिकारी मंडी के कार्यालय में देने होंगे। यदि मजदूर पात्र पाया जाता है तो उसे श्रमिक कल्याण बोर्ड की तमाम सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed