फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shraddha murder case: Delhi Police talked on mobile to accused Aftab, stayed in Tosh manikaran himachal

श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने मोबाइल पर की बात, आरोपी आफताब ने माना, तोष में रुका था

Sun, 20 Nov 2022 04:07 PM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, तोष (कुल्लू)
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, तोष (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Nov 2022 04:07 PM IST
सार

श्रद्धा हत्या मामले की जांच की आंच दिल्ली से कांगड़ा, मणिकर्ण के तोष होकर मनाली तक पहुंची है। श्रद्धा की हत्या से गेस्ट हाउस संचालक भी हैरान हैं।

विज्ञापन
Shraddha murder case: Delhi Police talked on mobile to accused Aftab, stayed in Tosh manikaran himachal
मणिकर्ण घाटी के तोष में रुके थे श्रद्धा व आरोपी आफताब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड केस की जांच के लिए मणिकर्ण घाटी के तोष गांव पहुंची दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब से फोन पर बात कर लोकेशन को वेरिफाई किया। पुलिस ने मोबाइल फोन का स्पीकर ऑन कर गेस्ट हाउस संचालक कमल चंद को भी आफताब की बात सुनाई। फोन पर आरोपी आफताब ने तोष में श्रद्धा के साथ रुकने की बात को स्वीकार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी और गेस्ट हाउस मालिक की बात को फोन कर क्रॉस चेक किया। श्रद्धा हत्या मामले की जांच की आंच दिल्ली से कांगड़ा, मणिकर्ण के तोष होकर मनाली तक पहुंची है। श्रद्धा की हत्या से गेस्ट हाउस संचालक भी हैरान हैं। गेस्ट हाउस मालिक के बेटे नरेंद्र कुमार ने कहा कि टीवी में श्रद्धा की हत्या की खबर को देखा तो उनको लगा कि उन्होंने लड़की को पहले कहीं देखा है।
विज्ञापन


शनिवार को जब दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पूछताछ के लिए तोष पहुंची तो गेस्ट हाउस के संचालक और उनका बेटा भी हैरान रह गए। नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने गेस्ट हाउस चलाने के लिए मुंबई के दो युवकों को दे रखा था। हालांकि, पहले ये युवक तोष में ही एक अन्य होटल में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में काम करने वाले दोनों युवक भी उनके दोस्त थे और उनके जरिये ही वह ऑनलाइन बुकिंग कर सैर सपाटे के लिए पहुंचे थे। शनिवार दोपहर बाद तोष से दिल्ली पुलिस की टीम आगामी जांच के लिए मनाली पहुंच गई है। बताया जा रहा है तोष के बाद आफताब और श्रद्धा मनाली घूमने गए थे। इसका खुलासा जांच टीम ने तोष में किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed