फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shops and residential buildings Decision on running dhaba today

Shimla News: रिहायशी भवनों में दुकानें और ढाबे चलाने पर फैसला आज

Wed, 26 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shops and residential buildings
Decision on running dhaba today
नगर निगम की मासिक बैठक में होगी चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। शहर में बने रिहायशी मकानों में दुकानें, ढाबे, दफ्तर, पीजी और कोचिंग सेंटर आदि खोलकर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे भवन मालिकों पर नगर निगम सख्ती कर सकता है। इस मामले पर वीरवार को नगर निगम की मासिक बैठक में चर्चा होगी।

बैठक में पार्षद ऐसे भवन मालिकों पर सख्ती करने और इनसे शुल्क वसूलने को लेकर फैसला ले सकते हैं। नियम अनुसार रिहायशी मकान में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए बाकायदा चेंज आफ लैंड यूज के तहत निगम से मंजूरी लेनी पड़ती है। हालांकि शहर में हजारों भवन मालिक ऐसे हैं जिन्होंने अपने भवनों में दुकानें, ढाबे या दफ्तर खोल रखे हैं। नगर निगम को इसकी सूचना तक नहीं दी है। सदन में लक्कड़ बाजार से रिज तक तैयार हो रही लिफ्ट का काम अचानक बंद होने पर भी हंगामा हो सकता है। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने इस पर सवाल लगाए हैं। मासिक बैठक में नगर निगम के वार्षिक बजट को भी मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article