{"_id":"60ba60868ebc3ed468422f04","slug":"shopping-complex-constructed-in-baluganj-shimla-news-sml372559984","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालूगंज में बनेगा चार मंजिला व्यावसायिक परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालूगंज में बनेगा चार मंजिला व्यावसायिक परिसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी की टीम ने लोनिवि और सीपीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ किया मौके का दौरा
स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए हैंडओवर होगी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बालूगंज चौक को चौड़ा करने और यहां व्यावसायिक परिसर बनाने का काम इसी महीने शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस परिसर की ड्राइंग तैयार कर ली है। मौके पर परिसर की नींव भी तैयार कर ली है।
शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक नितिन गर्ग की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। नगर निगम की जमीन पर बनने वाला यह व्यावसायिक परिसर लोनिवि तैयार करेगा। इसके लिए चौक के पास सड़क भी चौड़ी की जा रही है। मौके पर मौजूद लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि कुल चार मंजिला भवन बनेगा। इसमें सड़क के लेवल पर दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें नगर निगम के वे कारोबारी शिफ्ट होंगे जिनकी दुकानें अभी तोड़ी गई हैं।
बालूगंज चौक को चौड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। लोनिवि ने कहा कि चौक तब चौड़ा होगा जब स्कूल शिफ्ट होगा। निगम ने पड़ाव के पास स्कूल शिफ्ट करने की योजना बनाई है, लेकिन इसकी जमीन अभी लोनिवि को हैंडओवर नहीं की है। मौके पर मौजूद स्थानीय पार्षद किरण बावा ने कहा कि इस बारे में वह निगम प्रशासन से बात करेंगी ताकि चौक के साथ साथ पड़ाव में स्कूल निर्माण का काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
कामनादेवी सड़क का काम जल्द होगा पूरा
बालूगंज में चक्कर सड़क से कामनादेवी मंदिर के लिए बनाई जा रही सड़क के काम का भी जायजा लिया। सीपीडब्लयूडी के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि इस साल के अंत तक सड़क तैयार कर ली जाएगी। स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक ने इस सड़क के एंट्री प्वाइंट पर साइट डेवलपमेंट करने के भी निर्देश दिए।
सर्कुलर रोड चौड़ा करने का एक और प्रस्ताव
कैथू पेट्रोल पंप के पास से अनाडेल सड़क तक के सर्कुलर रोड के हिस्से को भी चौड़ा करने की योजना है। यहां सीपीडब्ल्यूडी की जमीन है जिस पर रिटेनिंग वॉल देकर सर्कुलर चौड़ा किया जा सकता है। इस पर फुटपाथ भी बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी ने सीपीडब्ल्यूडी को इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा। इसके अलावा होटल होलीडे होम से टुटीकंडी बाइपास को जोड़ने के लिए बनने वाली वैकल्पिक सड़क का प्रस्ताव देने को कहा। टॉलैंड सड़क को खलीनी चौक से पीछे ही बाइपास से जोड़ने का पूरा प्रस्ताव एक हफ्ते में देने को कहा है।