फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shopkpeer demand to constructed toilet

शौचालय तुड़वाया, नया बनवाया नहीं

Fri, 22 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shopkpeer demand to constructed  toilet
Shopkpeer demand to constructed toilet
लोअर बाजार के कारोबारी झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

शिमला। शहर के लोअर बाजार में टनल के पास बने सार्वजनिक शौचालय को नगर निगम ने तुड़वा दिया है। यहां स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नया शौचालय बनना है लेकिन कई महीने से इसका काम तक शुरू नहीं हो पाया है।

शौचालय तोड़े जाने से स्थानीय कारोबारियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां महिलाओं के लिए आसपास कोई शौचालय नहीं है। इन्हें मिडल बाजार या सब्जी मंडी जाना पड़ रहा है। दूसरे व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि इस बारे में उन्होंने नगर निगम आयुक्त से बात की है। निगम का कहना है कि हिमुडा को यहां नया शौचालय बनाने को कहा है। लेकिन हिमुडा गायब है। त्योहारी सीजन के चलते बाजार में काफी भीड़ है, शौचालय की कमी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि निगम जल्द इसका निर्माण करवाए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed