{"_id":"c37d808f011431eaf6006f48c36bdfa0","slug":"shopkeepers-protest-against-challan-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटने पर भड़के कारोबारी, डीसी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटने पर भड़के कारोबारी, डीसी से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते कच्चीघाटी में पुलिस की ओर से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के चालान करने पर कारोबारी भड़क गए हैं। शुक्रवार को शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में कारोबारियों ने उपायुक्त शिमला से मुलाकात कर पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया।
विज्ञापन
अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने उपायुक्त को बताया कि क्षेत्र में पार्किंग नहीं होने के कारण स्थानीय लोग सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करने को विवश हैं। पुलिस ने वीरवार को सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के चालान कर दिए हैं। पार्किंग के अभाव में लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन
कच्चीघाटी में होटलों में आने वाली बसें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। इस कारण ही ट्रैफिक जाम लगता है। पुलिस को क्षेत्र में सड़क किनारे येलो लाइन लगानी चाहिए। ताकि, लोग वाहन खड़े कर सके। इंद्रजीत सिंह ने पुलिस से कारोबारियों को बेवजह तंग नहीं करने की भी अपील की।
विज्ञापन
उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कारोबारियों की समस्याएं सुनकर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण किया जाएगा। क्षेत्र में पार्किंग बनाने की योजना बनाई जाएगी। कारोबारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल से भी मुलाकात की।
कारोबारियों ने कहा कि क्षेत्र में लोग मेकेनिक, डेंटिंग और पेंटिंग का काम करते हैं। पुलिस की कार्रवाई से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस दौरान व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष धर्म पाल पुरी, सह सचिव सर्व जीत सिंह, कारोबारी यशपाल, गौतम, परमिंद्र सिंह, मलकियत सिंह मौजूद रहे।