{"_id":"57ebfcb54f1c1b6809574c12","slug":"shooting-report-salman-khan-shoots-lion-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाणा के जंगल में सलमान खान ने शेर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाणा के जंगल में सलमान खान ने शेर को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने मनाली के समीप जाणा के घने जंगल में शेर का शिकार किया। शेर जंगल से गुजर रही चीनी लड़की पर हमला करने ही वाला था कि वह सलमान की गोली का शिकार हो गया। शेर का हमला करते देख युवती गश खाकर जमीन पर गिर गई और घायल हो गई।
विज्ञापन
सलमान ने घायल युवती को सेना के कैंप में इलाज कराने के बाद उसके घर छोड़ा। सलमान की मेहरबानियों के चलते चीनी युवती को सलमान से प्यार हो गया। बुधवार को पतलीकूहल के समीप नग्गर-जाणा रोड पर होम प्रोडक्शन फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग में सलमान खान पर उक्त सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन
सलमान को निर्देशक कबीर खान ने रात को ही सीन के बारे में बता दिया था। लिहाजा, सलमान अपने किरदार की होटल से तैयारी करने के बाद ही करीब एक बजे सेट पर पहुंचे थे। पांच बजे तक अपने सीन ओके करने के बाद सलमान होटल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
जंगल में चढ़ाई चढ़ने के चलते सलमान थक गए। इस बीच, मीडिया में आ रही पाक कलाकारों को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे धमकी और ऐश्वर्या की फिल्म ए दिल है मुश्किल के विरोध को रोकने के लिए सलमान के मनाली से मुंबई राज ठाकरे को किए गए फोन पर सलमान की ओर से खंडन या पुष्टि नहीं हो पाई।
सन्नी पहुंचे भुंतर एयरपोर्ट
अभिनेता सन्नी देयोल बुधवार को अपने किसी मित्र को छोड़ने के लिए भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान सन्नी को देखकर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ गई। सन्नी ने अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिए और फोटो भी लिए।