फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shooting exercise by police department in shimla.

अफसरों के निशानों से गूंजी राजधानी की अश्वनी खड्ड

Mon, 11 Jan 2016 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Jan 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
shooting exercise by police department in shimla.

पुलिस की फायरिंग रेंज अश्वनी खड्ड में रविवार को पुलिस और प्रशासन के कई आला अफसरों ने टारगेट पर निशाने साधे। इस दौरान प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी टारगेट पर सटीक निशाने लगाकर वहां मौजूद अफसरों को हैरत में डाल दिया। कुछ अफसरों के निशाने टारगेट के बाहर भी जा रहे थे।

विज्ञापन

shooting
विक्रमादित्य ने भी फायरिंग रेंज में खूब फायरिंग प्रैक्टिस की। एसीएस वीसी फारका, डीजीपी एसआर मरड़ी, एडीजी बीएनएस नेगी, संजय कुंडू एडीजी , एसआर ओझा एडीजी, एडीजी एसबी नेगी, एडीजी एपी सिद्दकी, आईजी हिमांशु मिश्रा, डीसी दिनेश मल्होत्रा, अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस सहित पांच एसपी, तीन एएसपी, सात डीएसपी सहित सैंकडों पुलिस कर्मचारियों ने फायरिंग प्रेक्टिस की।
विज्ञापन

shooting
शिमला पुलिस की ओर से इसे वार्षिक फायरिंग महामेला का नाम दिया है। पहली बार फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान वहां पुलिस बैंड भी मौजूद था। संगीत के मधुर स्वरों के बीच चल रही फायरिंग प्रैक्टिस में होने वाली थकान का अफसरों को जवानों को कम आभास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

shooting
एसपी (साइबर क्राइम) अंजुम आरा ने भी फायरिंग प्रैक्टिस में खूब पसीना बहाया। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि अश्वनी खड्ड में पुलिस की फायरिंग रेंज है। रविवार को पुलिस अफसरों के अलावा प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव शर्मा भी मौजूद थे। विक्रमादित्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।
shooting

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed