फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shooting at manali

मनाली की ठंड में पसीना बहा रही प्रियंका

Sat, 29 Mar 2014 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Mar 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
Shooting at manali

पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख गांव में बॉलीवुड की फिल्म मेरीकॉम की शूटिंग जारी है। रविवार को भी प्रियंका चोपड़ा को बच्चों के पालन-पोषण और घर का काम करते दिखाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान बीच-बीच में बॉक्सिंग किट से अभ्यास और जोगिंग के सीन भी फिल्माए गए। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से प्रियंका कुछ असहज महसूस करने लगी हैं।
विज्ञापन


मगर फिल्म का जानीमानी खिलाड़ी मेरीकॉम के जीवन पर आधारित होने के चलते प्रियंका चोपड़ा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। लिहाजा वे ठंड के बावजूद शूटिंग जारी रखे हुए हैं। इतना ही नहीं वे रिहर्सल भी बराबर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सिख मिल्खा सिंह की जीवनी पर बनी ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म हिट होने के बाद प्रियंका इस फिल्म को भी उस मुकाम पर ले जाने की बात मन में रखे हुए हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट से खूब घुलमिल रही है 'पिंकी'

अपने किरदार में जान डालने के लिए फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर रहे बच्चों से भी खूब घुलमिल रही हैं।

फिल्म के को-ऑर्डिनेटर मनोज का कहना है कि मौसम साफ होने पर आउटडोर शूटिंग का भी इंतजाम किया जा रहा है। रविवार को भी जगतसुख में कड़े सुरक्षा पहरे में फिल्म के सीन फिल्माए गए।


शूटिंग स्थल को सभी ओर से पूरी तरह सील किया गया है। प्रियंका की झलक देखने के लिए उमड़ रहे लोगों को भी मिलने का मौका नहीं मिल रहा है। प्रशंसकों को प्रियंका की झलक भी नसीब नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed