{"_id":"594c8eb74f1c1bd7508b4643","slug":"shoolini-fair-at-solan-starts-from-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलिनी मेला आज से, सीएम करेंगे माता की डोली का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलिनी मेला आज से, सीएम करेंगे माता की डोली का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक शूलिनी माता मेला सोलन में शुक्रवार से शुरू होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेले में शूलिनी माता की डोली का कचहरी चौक पर स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान माता की पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को मेले के आगाज के रूप में माना जाता है। इसके बाद शहर भर में भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। मान्यता है कि शूलिनी माता तीन दिन के लिए अपनी बहन से मिलने आती हैं।
विज्ञापन
इसी मिलन को उत्सव की तरह मनाया जाता है। मुख्यमंत्री हर बार माता की डोली का सोलन के कचहरी चौक पहुंचने पर स्वागत करते हैं। प्रशासन ने मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेले के उद्घाटन पर विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में गायक उपेंद्र, दूसरी संध्या में आलमगीर खान, जबकि स्टार नाइट में नूरां सिस्टर लोगों का मनोरंजन करेंगी।
मेले के दौरान सोलन का पारंपरिक ठोडा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा हेल्दी बेबी शो और फ्लावर शो का भी आयोजन होगा। मेले की सुरक्षा में चार रिजर्व बटालियन लगाई गई हैं।
पुलिस ने सोलन शहर को चारों तरफ से सील कर दिया है। मेले की अवधि के दौरान शहर की परिधि में सड़क पर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित किया गया है। उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि मेले को लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।