फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shoolini and Nahan Cantt to clash in the men's category of the football cup.

Shimla News: फुटबाल कप में पुरुष वर्ग में शूलिनी और नाहन कैंट के बीच होगी भिड़ंत

Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shoolini and Nahan Cantt to clash in the men's category of the football cup.
बालूगंज फुटबाल कप में दोनों टीमों ने किया दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन

महिला वर्ग में बद्दी और कंडाघाट के बीच होगी खिताबी जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बालूगंज खेल मैदान में चल रही शहीद कैप्टन नितिन गौतम मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। अब पुरुष वर्ग में शूलिनी और नाहन कैंट तथा महिला वर्ग में बद्दी और कंडाघाट के बीच होगी खिताबी जंग होगी।

प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में अंडर-13, सीनियर महिला और पुरुष वर्ग के ही मैच हुए। सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अंडर-13, सीनियर पुरुष और सीनियर महिला वर्ग के फाइनलिस्ट तय हो गए। मंगलवार को तीनों वर्गों के खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे। सीनियर महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बद्दी ने बीएलसी एफसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में कंडाघाट ने स्टोक्स को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। अब महिला वर्ग के खिताब के लिए बद्दी और कंडाघाट के बीच फाइनल में जंग होगी। वहीं सीनियर पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में शूलिनी ने क्योंथल को 4-1 के बड़े अंतर से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। शूलिनी की ओर से कृष ने गोल की शानदार हैट्रिक लगाई, उनके हैट्रिक के दम पर दूसरे सेमीफाइनल में नाहन कैंट ने एसयूएफसी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में शूलिनी और नाहन कैंट की टीमें आमने-सामने होंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-13 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बद्दी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टोक्स बी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल हिमाचल किंग्स और एसयूएफसी के बीच खेला गया। इसमें हिमाचल किंग्स ने एसयूएफसी को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब अंडर-13 का फाइनल बद्दी एफसी और हिमाचल किंग्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार का पुरस्कार

बालूगंज फुटबाल क्लब के अध्यक्ष दिव्यांश थापा ने बताया कि प्रतियोगिता अंतिम चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को बारिश के कारण मुकाबले देरी से हुए। प्रतियोगिता में इसमें विजेताओं को सीनियर वर्ग में 21000 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश समेत कई बाहरी राज्यों के अलग-अलग शहरों की टीमों ने भी भाग लिया। इसमें कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में देश भावना को पैदा करना और नशे के खिलाफ संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article