फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shocking reality of Open Defecation Free state Himachal Pradesh

हिमाचल को घोषित कर दिया खुला शौच मुक्त, चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने

Sat, 19 Nov 2016 07:22 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Nov 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
Shocking reality of Open Defecation Free state Himachal Pradesh

हिमाचल सरकार ने भले ही प्रदेश को खुला शौच मुक्त घोषित कर दिया हो लेकिन शहरी निकायों में अभी भी 10 हजार से अधिक परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्र पूर्ण रूप से खुला शौच मुक्त नहीं हुए हैं। इनका आंकड़ा सैकड़ों में है। प्रदेश के पांच जिले पूर्ण खुला शौच मुक्त हैं जबकि चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले अभी खुला शौच मुक्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो हिमाचल 97 फीसदी खुला शौच मुक्त हुआ है। हिमाचल को खुला शौच मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार फंडिंग करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनाने के लिए 12 हजार जबकि शहरी क्षेत्र के लोगों को 5,333 रुपये दिए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शौचालय बनाने के लिए यह पैसा जारी किया गया है जबकि शहरी क्षेत्रों में इस पैसे का आवंटन नहीं हुआ है।

विज्ञापन

10 हजार परिवारों ने अभी कर रखा है आवेदन

Shocking reality of Open Defecation Free state Himachal Pradesh

शहरी निकायों के 10 हजार परिवारों ने शौचालय बनाने के लिए शहरी विकास विभाग के पास पैसे के लिए आवेदन किया है। शहरी विकास विभाग ने यह पैसा निकायों को भेज दिया है और आवेदनकर्ताओं को शौचालय बनाने के लिए पैसा लेने की बात कही है। आवेदनकर्ताओं को यह पैसा दो किश्तों में देने की बात कही गई है। 

निदेशक ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग आर सेलवम ने कहा कि ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों को खुला शौच मुक्त किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों के पास शौचालय हैं। ऐसा हो सकता है कि सर्वे के बाद परिवार बंट जाने की स्थिति में कुछेक लोगों के पास शौचालय न हों। 

प्रोजेक्ट आफिसर यूडी बीएस ठाकुर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में शौचालय बनाने के लिए लोगों को पैसा दिया जा रहा है। शहरों में कई परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं। ऐसे परिवार शहरी विकास विभाग में पैसे के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें पैसा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed