{"_id":"b3545f8e7ed3f72c1699d6842dd00a71","slug":"shivani-won-the-painting-competition-at-durgapur-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापूर में शिवानी ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापूर में शिवानी ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 May 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला दुर्गापुर में जैव विविधता पर आयोजित किये गए तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में कई तरह की गतिविधियां आयोजित कर छात्रों को जागरूक करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी करवाई गई जिनमें विजेता रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी ने पहला, ज्योति और शबनम ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में दृशिका शिवानी, और सृजना ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी में शिवानी और दीपिका की टीम पहले स्थान पर रही। दृषिका और मंजू की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ज्योति व शालु की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान छात्रों को वन परिक्षेत्र अधिकारी मशोबरा रिचा ने छात्रों को जैव विविधता के बारे में जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन