Solan News: धर्मपुर और सोलन में पहली बार रुकी शिवालिक एक्सप्रेस, स्टाफ ने बांटे लड्डू
1996 में शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया था। 2019 में हिमदर्शन एक्सप्रेस चली थी। जब से ये ट्रेन चली है तब से इसका ठहराव बड़ोग रेलवे स्टेशन ही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोलन और धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन रुकी। ट्रेन के सोलन और धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव से वहां जश्न का माहौल रहा। सोलन में रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीडी उपाध्याय और स्टाफ ने लड्डू बांटे। साथ ही चालक, टीटी और अन्य कर्मचारियों को हार पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले यह ट्रेन केवल बड़ोग रेलवे स्टेशन पर ही रुकी थी। पर्यटकों और लोगों की मांग को देखते हुए सड़क के साथ लगते रेलवे स्टेशन पर ठहराव भी दे दिए हैं। इससे पर्यटक को काफी आसानी होगी। आने वाले दिनों में हिम दर्शन ट्रेन भी दोनों रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।
गौरतलब है कि 1996 में शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया था। 2019 में हिमदर्शन एक्सप्रेस चली थी। जब से ये ट्रेन चली है तब से इसका ठहराव बड़ोग रेलवे स्टेशन ही है। पर्यटक को कई बार बड़ोग रेलवे स्टेशन पर ही उतर कर सड़क से गंतव्य की ओर जाना पड़ता था। बड़ोग रेलवे स्टेशन सड़क से काफी दूर है। ऐसे में पर्यटकों को काफी दिक्कतें आने और जाने में आती थी। अब दोनों ही रेलगाड़ियों का ठहराव धर्मपुर और सोलन कर दिया है। इससे पर्यटक को सड़क तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा क्योंकि दोनों ही स्टेशन के कुछ ही दूरी पर सड़क भी है।