{"_id":"64494ade3284907672068ce6","slug":"shiva-project-will-improve-the-future-of-15-thousand-gardener-families-action-plan-will-be-ready-in-5-days-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 15 हजार बागवान परिवारों का भविष्य संवारेगी शिवा परियोजना,15 दिनों में तैयार होगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 15 हजार बागवान परिवारों का भविष्य संवारेगी शिवा परियोजना,15 दिनों में तैयार होगी कार्ययोजना
Wed, 26 Apr 2023 09:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Apr 2023 09:33 PM IST
सार
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना के तहत पहले चरण में 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फलों के लगभग 65 लाख उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का रोपण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में शिवा (उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन) परियोजना से बागवानी का भविष्य संवरेगा। प्रदेश के 15 हजार बागवान परिवार सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे। बुधवार को सचिवालय में एचपी शिवा और महक योजना की समीक्षा के बाद बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह बात कही। उन्होंने महक योजना के तहत 15 दिन के भीतर कार्ययोजना तैयार करने और पौधशालाओं के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एचपी शिवा परियोजना के तहत पहले चरण में 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फलों के लगभग 65 लाख उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का रोपण प्रस्तावित है। दूसरे चरण में 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में लघु प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महक योजना के तहत विभिन्न जिलों के 1,000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। बैठक में एचपी शिवा परियोजना के परियोजना निदेशक देवेंद्र ठाकुर तथा बागवानी विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
धारकंडी भेजी जाए बागवानी विशेषज्ञों की टीम : पठानिया
बैठक के दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बागवानी मंत्री से कांगड़ा के धारकंडी क्षेत्र में बागवानी विविधता को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजने का आग्रह किया, ताकि फल और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा सके। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने तुरंत आग्रह स्वीकार कर टीम भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन