फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shiva Project: 1292 crores will be spent on horticulture in four years, 6,000 hectares of 28 blocks will be in

शिवा प्रोजेक्ट: चार साल में बागवानी पर 1292 करोड़ होंगे खर्च, 28 ब्लॉकों का 6,000 हेक्टेयर होगा शामिल

Mon, 09 Dec 2024 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Dec 2024 10:29 AM IST
सार

बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के 15,000 से अधिक परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन
Shiva Project: 1292 crores will be spent on horticulture in four years, 6,000 hectares of 28 blocks will be in
हिमाचली सेब । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपी शिवा परियोजना के तहत साल 2028 तक प्रदेश में बागवानी विकास पर 1292 करोड़ खर्च होंगे। परियोजना में प्रदेश के 28 विकास खंडों का करीब 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र बागवानी के दायरे लाया जाएगा। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के 15,000 से अधिक परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए प्रदेश में 39 क्लस्टर स्थापित किए हैं। 228 हेक्टेयर क्षेत्र को अब तक कवर किया है। इससे 1250 किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में 257 क्लस्टर चिन्हित किए जा चुके हैं। 162 सिंचाई योजनाएं भी विकसित की जानी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परियोजना में 4000 हेक्टेयर पर बागवानी के लिए भूमि तैयार करना, सोलर मिश्रित तार बाड़बंदी, ड्रिप सिंचाई प्रणाली और सिंचाई योजनाओं के काम चल रहे हैं। इसके तहत 162 सिंचाई परियोजनाओं में से 121 परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। एचपी शिवा परियोजना के तहत बीते दो सालों में करीब 324 हेक्टेयर क्षेत्र उच्च घनत्व उपोष्ण कटीबंधीय फलों के अंतर्गत लाया जा चुका है। परियोजना में तहत 122 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसमें से 106 करोड़ रुपये की अदायगी एशियन विकास बैंक की ओर से की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 114 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 3,687 बागवानों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed