{"_id":"5d04f95a8ebc3e22d479ca0f","slug":"shiv-sena-workers-protest-against-hp-govt-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना कार्यकर्ताओं ने निकाली सरकार की शव यात्रा निकाली, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने निकाली सरकार की शव यात्रा निकाली, ये है वजह
Sat, 15 Jun 2019 07:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नशा तस्करी पर लगाम लगाने में नाकाम सरकार और कांगड़ा पुलिस के खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भदरोया में एनएच पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
शिवसेना के उत्तर क्षेत्र के चेयरमैन सतीश महाजन ने आरोप लगाए कि हिमाचल सरकार नशे के कारोबार को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। इससे पहले पठानकोट शनि मंदिर से लेकर भदरोया तक हिमाचल सरकार की शव यात्रा निकाली।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से ही हिमाचल में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार और पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाती है तो हिमाचल के हर शहर में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से इंदौरा व डमटाल पुलिस थानों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बदला जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से ही चिट्टे के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। इस अवसर पर कपिल महाजन, बंटी जोगी, संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा, अजय कुमार, सुमित कुमार, नरेश शर्मा, पवन वर्मा, नरेंद्र कौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।