फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shiv Pratap Shukla said Himachal will become a role model for the country in natural farming

Sirmour News: शिव प्रताप शुक्ल बोले- प्राकृतिक खेती में देश के लिए रोल मॉडल बनेगा हिमाचल

Wed, 03 May 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 May 2023 05:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अकसर हिमाचल की प्राकृतिक खेती के बारे में चर्चा करते हैं। मौजूदा समय में इसकी क्या स्थिति है, इसको लेकर अधिकारियों से व्यापक चर्चा की गई है।

विज्ञापन
Shiv Pratap Shukla said Himachal will become a role model for the country in natural farming
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल जल्द वह राज्य बनेगा, जो प्राकृतिक खेती का संदेश पूरे भारत को देगा। यहां प्राकृतिक खेती की दिशा में काफी कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अकसर हिमाचल की प्राकृतिक खेती के बारे में चर्चा करते हैं। मौजूदा समय में इसकी क्या स्थिति है, इसको लेकर अधिकारियों से व्यापक चर्चा की गई है।

विज्ञापन


सिरमौर दौरे के दूसरे दिन नाहन में राज्यपाल ने कहा कि केंद्र की योजनाओं का जितना विकास होगा, उससे प्रभावित होकर हिमाचल में पर्यटन अपने आप बढ़ेगा। हिमाचल देवभूमि है। लिहाजा, इसकी पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है। आज हिमाचल में युवा वर्ग नशे की चपेट में हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग जागरूक हों।
विज्ञापन


योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा
राज्यपाल की अध्यक्षता में नाहन में जिला प्रशासन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। राज्यपाल ने कहा कि सरकारें कई योजनाएं बनाती हैं। ये जन कल्याण पर केंद्रित होती हैं। इन्हें सही तरीके से क्रियान्वित किया जाए और समय-समय पर समीक्षा होती रहे तो निश्चित तौर पर इनका लाभ आम लोगों को मिलता है। अधिकारी और कर्मचारी योजनाओं को समर्पण भाव से लागू करें तो सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कृषि, बागवानी, पेयजल, विद्युत इत्यादि विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed