फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla zila parishad first meeting.

शिमला जिला परिषद की पहली बैठक में गूंजे ये मुद्दे

Thu, 18 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
shimla zila parishad first meeting.

जिला परिषद शिमला की पहली बैठक में पीलिया का मुद्दा गूंजा। अध्यक्ष धर्मिला हरनोट की अध्यक्षता में वीरवार को हुई पहली बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और अधिकारियों से उनके समाधान मांगे। सदन में सदस्यों ने 13वें वित्तायोग की अंतिम किस्त और 14वें वित्तायोग में प्रदत धनराशि में जिला परिषद और पंचायत समिति को अलग बजट दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि वे बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं। सदस्यों की ओर से उठाए हर सवाल का जवाब और समाधान उनके पास होना चाहिए। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने राजधानी में फै ले पीलिया को देखते हुए जिला भर के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही पेयजल योजनाओं के पानी गुणवत्ता की जांच, भंडारण टैंक की साफ सफाई और लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मुहैया करवाने की सरकार और आईपीएच विभाग से मांग उठाई।
विज्ञापन


सदस्य मदन मोहन ठाकुर की ओर से जंगली जानवरों जैसे बंदरों, जंगली सूअरों के आतंक से परेशान जिला भर के किसानों की समस्या का समाधान का मामला उठाया। सदस्य नील सरईक, राजेश शर्मा, गिरधारी लाल, अनित सहित अध्यक्ष धर्मिला ने भी इसका समर्थन किया और वन विभाग अधिकारियों से जवाब मांगा। अध्यक्ष धर्मिला हरनोट ने सदन में जिला परिषद भवन के लिए संजौली ढली बाईपास चलौंठी में देखी गई जगह पर जल्द भवन निर्माण शुरू करने का सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में अध्यक्ष के लिए नए वाहन खरीद का प्रस्ताव भी पारित हुआ। सदस्य राजेश शर्मा ने मशोबरा विकास खंड के कैंप कार्यालय को टुटू में खोल खंड की 24 पंचायतों के जन प्रतिनिधियों को राहत देने का प्रस्ताव रखा। दलीप कायथ ने खनेरी में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक के निजी अस्पताल में आपरेशन करने पर मरीज की हुई मौत मामले को उठाकर अस्पताल में अल्ट्रासाउंट और एक्सरे सुविधा सुनिश्चित करने और सरकारी चिकित्सकों के निजी क्लीनिक में सेवाएं देने के गोरखधंधे को बंद किए जाने की मांग रखी।

अधिकारियों को नहीं पहुंचे सदस्यों के सवाल

बैठक से पूर्व सदस्यों की ओर से सदन में पूछे जाने वाले सवालों की प्रति न पहुंचने के कारण अधिकारियों के पास जवाब ही नहीं थे। हालांकि जिला पंचायत अधिकारी बीआर वर्मा ने बाकायदा जिला स्तर के अधिकारियों से पत्राचार से समय से सवाल भेजने की बात कही।


पांच स्थायी समितियों का गठन
जिला परिषद की स्थायी समितियों का गठन किया गया। धर्मिला हरनोट अध्यक्ष, इंदु वर्मा, अनिता किम्टा, लायक राम, विकेश कुमार। वित्त संपरीक्षा और योजना समिति में अध्यक्ष धर्मिला हरनोट, उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका नीलम सरैक, दुला राम हास्टा, राजेश शर्मा को सदस्य बनाया गया। सामाजिक न्याय समिति में सुरेद्र रेटका उपाध्यक्ष जिला परिषद को अध्यक्ष जबकि रीना ठाकुर, अरविंद धीमान, वीना पोटन, रेखा मोगटा को सदस्य बनाया। शिक्षा स्वास्थ्य समिति में मोती लाल सिथटा को अध्यक्ष, सुभद्रा शर्मा, निर्मला, दलीप कायथ, अनिता को सदस्य बनाया गया है। जबकि जिला परिषद की कृषि और उद्योग समिति में मदन मोहन ठाकुर को अध्यक्ष, रामदासी, कृष्णा, वंदना और गिरधारी लाल शर्मा को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed