फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla will face water shortage today

चौड़ा मैदान जोन में आज नहीं मिलेगा पानी

Mon, 05 May 2014 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 May 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
shimla will face water shortage today

चौड़ा मैदान जोन के तहत सोमवार शाम को बालूगंज, टुटू, समरहिल, पांजडी, ओल्ड बैरियर, चौड़ा मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं आएगी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह नगर निगम संजौली से चौड़ा मैदान जा रही 16 इंच फीडर लाइन की मरम्मत करेगा। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि मरम्मत का काम शाम से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अगर मरम्मत पूरी हो गई तो सप्लाई दे दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सोमवार सुबह चौड़ा मैदान जोन के तहत टुटीकंडी, नाभा, फागली में पानी की सप्लाई सुचारु रहेगी। उल्लेखनीय है कि संजौली से चौड़ा मैदान जा रही 16 इंच की फीडर लाइन में रिज मैदान पर 3 इंच की लीकेज मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम ने रिज मैदान की खुदाई की थी। रविवार सुबह खुदाई के दौरान एकाएक पानी का फव्वारा फूट पड़ा। 16 इंच पाइप में करीब 3 इंच का सुराख मिला है। इसके अलावा 3 जगह छोटे-छोटे सुराख भी मिले हैं।

मरम्मत का काम शुरू

सोमवार सुबह से पानी की मरम्मत का काम शुरू होगा। लीकेज मिलने से रिज मैदान से सटे पद्मदेव कांप्लेक्स में अब पानी के रिसाव की समस्या नहीं सताएगी।

पद्मदेव कांप्लेक्स की कई दुकानों सहित नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा में बीते लंबे समय से लीकेज की समस्या पेश आ रही है। निगम ने कांप्लेक्स की गहनता से जांच करने के बाद फीडर लाइन में लीकेज को जांचने का काम शुरू किया।


विगत दस और 11 अप्रैल को पाइप लाइन में तीन जगह छोटे सुराख मिले थे। इन्हें दुरुस्त करने के बाद भी जब पानी के रिसाव की समस्या दूर नहीं हुई तो निगम ने शनिवार को दोबारा रिज मैदान की खुदाई की है।

ब्रिटिशकाल के यंत्र कंटेक की मदद से लीकेज का पता नगर निगम ने लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed