{"_id":"664dedeefa142a67730b780a","slug":"shimla-will-become-a-model-city-meetings-there-will-be-a-ban-on-plastic-bottles-in-shimla-news-c-19-sml1001-354254-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मॉडल सिटी बनेगा शिमला, बैठकों \nमें प्लास्टिक बोतलों पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मॉडल सिटी बनेगा शिमला, बैठकों में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगी रोक
विज्ञापन
नगर निगम ने हाईकोर्ट को सौंपी है योजना रिपोर्ट
पहले भी जारी हो चुकी अधिसूचना, सख्ती से नहीं हुई लागू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में होने वाली सरकारी महकमों की सभी बैठकों में प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर सख्ती से पाबंदी लगाने की तैयारी है। शिमला को मॉडल सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने इसकी योजना तैयार की है। निगम अपनी बैठकों से ही इसे लागू करने जा रहा है।
बैठकों में पीने के पानी के लिए प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल को बंद करने की अधिसूचना पहले भी जारी की जा चुकी है लेकिन आज तक इसे सख्ती से लागू नहीं किया गया। शहर में होने वाली सभी आम बैठकों में पानी के लिए प्लास्टिक की बोतलों का ही इस्तेमाल होता है। नगर निगम सदन में भी कई बार पार्षदों को पानी के लिए प्लास्टिक की बोतलें उपलब्ध करवाई जाती हैं। शिमला को मॉडल सिटी बनाने के लिए निगम ने प्रदेश हाईकोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें भी प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही है।
निगम ने सब्जी मंडी से कार्टरोड पर एक गारबेज शूट बनाने की भी योजना बनाई है। इसमें सब्जी मंडी से निकलने वाला कचरा पाइपनुमा शूट के जरिये सीधा कार्टरोड पहुंचेगा। यहां से गाड़ी इसे भरयाल संयंत्र पहुंचाएगी। अभी दिन के समय निगम की बड़ी गाड़ी को सब्जी मंडी भेजा जाता है। खचाखच भीड़ के बीच गाड़ी से कूड़ा उठाने में दिक्कत आती है। निगम ने तीन साल पहले इसकी योजना बनाई थी लेकिन आज तक यह धरातल पर नहीं उतरी है। अब देखना है कि कब तक निगम इसका निर्माण करता है।