फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla will be developed as smart city.

शिमला समेत 10 शहर बनेंगे स्मार्ट सिटी

Fri, 17 Oct 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Oct 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Shimla will be developed as smart city.

हिमाचल प्रदेश के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। शिमला और धर्मशाला को केंद्र सरकार की मदद से स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा, जबकि आठ शहरों को हिमाचल सरकार अपने दमखम पर संवारने की रूपरेखा तैयार कर रही है। जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी जिला मुख्यालय स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


यह कदम उठाकर प्रदेश सरकार देश के दूसरे राज्यों के सामने एक मिसाल पेश करना चाहती है। शहरी विकास विभाग की ओर से इसका खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। मोदी की देश के 100 स्मार्ट सिटी की श्रेणी में हिमाचल के शिमला शहर को ही शामिल किया गया है। उम्मीद है कि कांगड़ा के धर्मशाला शहर को भी केंद्र सरकार इस सूची में शामिल कर लेगी।
विज्ञापन


इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। ऐसी स्थिति में सोलन, मंडी, नाहन, हमीरपुर, ऊना सहित कुल आठ ऐसे जिला मुख्यालय हैं, जिसे सूबे की सरकार अपने बल पर स्मार्ट सिटी बनाएगी। इसके लिए विदेशी पूंजी निवेश कराने की योजना है। इसके लिए प्रदेश सरकार खुद के मानक तैयार नहीं करेगी, बल्कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए जाने वाले मानकों को ही ध्यान में रखकर शहरों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र बना रहा है नए मानक
केंद्र सरकार की ओर से अभी तक स्मार्ट सिटी के मानक तय नहीं किए हैं। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अभी स्मार्ट सिटी बनाने के मानक फाइनल दौर में है। इसके बाद ही हिमाचल अगला कदम बढ़ाएगा, लेकिन इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।


"हिमाचल में दस स्मार्ट सिटी बनाई जाएंगी। इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। केंद्र के मानकों का इंतजार किया जा रहा है। हिमाचल अपने स्तर पर आठ शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने को तैयार है।"
- कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक, शहरी विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed