फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla will be developed as smart city.

शिमला बनेगा मोदी के सपनों का शहर

Thu, 21 Aug 2014 12:28 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
Shimla will be developed as smart city.

विदेशों की तर्ज पर अब शिमला शहर को भी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। जल्द ही यहां के बाशिंदों और पर्यटकों को हाई क्वालिटी सुविधाएं मिलेंगी। यही नहीं युवाओं को रोजगार के नए साधन भी मिलेंगे। केंद्र सरकार ने देश भर में 100 स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का भी चयन हुआ है।

विज्ञापन


जल्द ही केंद्रीय बजट से हिल्स क्वीन का नक्शा बदला जाएगा। हर शहर के लिए 70.6 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। स्मार्ट सिटी बनने के बाद यहां वाईफाई जोन भी स्थापित किया जाएगा। केंद्र सरकार इसका खाका प्रदेश सरकार के साथ मिलकर बनाएगी।
विज्ञापन

केंद्र ने रखा है 7,060 करोड़ का बजट

Shimla will be developed as smart city.

पड़ोसी राज्यों में उत्तराखंड के देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, हरियाणा के फतेहाबाद, अंबाला, गुड़गांव, पानीपत शहर को भी इसी तर्ज पर संवारा जाएगा। 100 शहरों के विकास के लिए केंद्र ने 7,060 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। स्मार्ट सिटी में सबसे सुविधाओं को इंटरनेशनल स्तर का किया जाएगा।

इसके तहत सिटी की आम जनता के अलावा पर्यटकों को यातायात की सुविधाएं उपलब्ध करवाना, युवाओं को आर्थिक स्थिरता देना, शहर को लोगों को हाई क्वालिटी लाइफ देने के अलावा इस शहर के लिए सरकार की भी जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। कुछ पैरामीटर तय होंगे जिसके तहत सरकारों को काम करना ही होगा। स्मार्ट सिटी का यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं।

स्मार्ट सिटी में होंगी ये खास सुविधाएं

Shimla will be developed as smart city.

-ई-गवर्नेंस
-शहर में वाई फाई जोन
-रैपिड ट्रांस्पोर्ट सिस्टम
-आप्टिकल फाइवर कम्युनिकेशन सिस्टम
-इमरजेंसी सेवा के लिए सड़क पर स्पेशल लेन
-दुनिया के बेहतर शिक्षण संस्थानों के साथ अनुबंध
-पीपीपी मोड से हर मूलभूत सुविधा देना
-वायरलेस सेंसर डाटा सिस्टम

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि अभी तक इस बारे में केंद्र से लिखित में अधिकारिक रूप में पत्र नहीं मिला है। हालांकि, स्मार्ट सिटी बसाने का प्रोजेक्ट है। स्मार्ट सिटी में रोजगार से साधन बढ़ने के साथ-साथ आधुनिकीकरण भी होगा और कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed