फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla today nari shakti samman 80 women honoured mukesh agnihotri

हिमाचल: शिमला में आज 80 नारी शक्तियों का सम्मान, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि

Mon, 14 Sep 2026 09:33 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 14 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह आज शिमला के खलीनी स्थित ईस्ट बॉर्न रिजॉर्ट में हो रहा है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले समारोह में संघर्षों को मात देकर सफलता हासिल करने वाली और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 80 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन
shimla today nari shakti samman 80 women honoured mukesh agnihotri
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संघर्षों को मात देकर सफलता की नई इबारत लिखने वाली महिलाओं के सम्मान का दिन आज है। अमर उजाला की ओर से सोमवार को शिमला के खलीनी स्थित ईस्ट बॉर्न रिजॉर्ट में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर अलग पहचान बनाने वाली 80 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उन महिलाओं की उपलब्धियों को मंच पर सम्मान मिलेगा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी राह खुद बनाई और समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन


कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित
नारी शक्ति सम्मान समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, जनहित, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, उद्यमिता, प्रशासन, कला-संस्कृति, खेल और पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन महिलाओं ने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की है, बल्कि समाज के विकास में भी अहम भूमिका निभाई है। कई महिलाओं ने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने कार्यक्षेत्र में पहचान बनाई है। वहीं, कुछ महिलाओं ने समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए काम करते हुए बदलाव की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का उद्देश्य ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों को सामने लाना है, जिन्होंने चुनौतियों को अवसर में बदला और अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की। इन महिलाओं की कहानियां समाज की दूसरी महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

नारी शक्ति को समर्पित आयोजन
अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने परिस्थितियों के आगे झुकने के बजाय अपनी राह खुद बनाई। समारोह के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों, प्रतिभा और सामाजिक योगदान को सम्मान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक तपन इंडस्ट्री सोलन हैं। आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, भूषण ज्वैलर्स सोलन, एनजी विद्यामंदिर और द ट्यूटर इंस्टीट्यूट शिमला सह प्रायोजक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed