फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla taxi unions to go on strike on June 22, Displeasure over non action in dispute with Sirmour Taxi Union

काम पर हक का विवाद और गहराया: 22 जून को हड़ताल पर रहेंगी शिमला की टैक्सी यूनियनें

Wed, 21 Jun 2023 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 09:43 PM IST
सार

सिरमौर टैक्सी यूनियन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज शिमला की टैक्सी यूनियनें अब गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगी। नेताओं और यूनियनों की जरा सी नासमझी से शिमला में क्षेत्रवाद का मुद्दा गरमा गया है। 

विज्ञापन
Shimla taxi unions to go on strike on June 22, Displeasure over non action in dispute with Sirmour Taxi Union
protest shimla

विस्तार

देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन और सिरमौर की चूड़ेश्वर यूनियन में काम पर हक को लेकर गत शुक्रवार रात हुई झड़प का विवाद हल नहीं हो पाया। सिरमौर टैक्सी यूनियन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज शिमला की टैक्सी यूनियनें अब गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगी। नेताओं और यूनियनों की जरा सी नासमझी से शिमला में क्षेत्रवाद का मुद्दा गरमा गया है। यहां पर सिरमौर की टैक्सी यूनियनों समेत सिरमौर के मुख्य धारा के लोग इस संबंध में मंत्री पर क्षेत्रवाद के आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर पंचायती राज मंत्री के क्षेत्र की एक अन्य टैक्सी यूनियन सिरमौर की टैक्सी यूनियन का बहिष्कार करने पर उतारू है। मसला काम पर हक का है और टैक्सी यूनियनों और होटल कारोबार से जुड़े लोग आमने-सामने आ गए हैं। अब इस पर मंत्री सफाई देते फिर रहे हैं। हड़ताल के चलते सुबह 10 बजे के बाद कोई भी टैक्सी नहीं चलेगी। शहर की स्कूल टैक्सियां सुबह बच्चों को स्कूल तो छोड़ेंगी, लेकिन छुट्टी के बाद वापस नहीं लाएंगी। इस कारण विद्यार्थी और अभिभावक परेशान होंगे, वहीं पर्यटन सीजन के चलते सैलानियों को भी दिक्कतें होंगी।

विज्ञापन


शिमला टैक्सी यूनियन के सदस्य नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बुधवार को बैठक की, जिसमें वीरवार को हड़ताल का निर्णय लिया है। इस दौरान उग्र विरोध प्रदर्शन और उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। आंदोलन में पंचायत प्रतिनिधि, महिला और युवा मंडल भी शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर सिरमौर के लोगों ने अराजकता का माहौल बनाने और क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को लड़ाने की कोशिश की, जबकि यह व्यावसायिक लड़ाई है। इन लोगों ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल की। शिमला की यूनियन के दो लोगों पर जानलेवा हमले के आरोपियों को पंचायतीराज मंत्री के आदेशों के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया। प्रशासन और पुलिस के रवैये के प्रति स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों में रोष है। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिमला में पूरे प्रदेश के लोग काम करते हैं, लेकिन पर्यटन व्यवसाय को सबसे अधिक बदनाम सिरमौर के लोग कर रहे हैं जो ट्रेवल गाइड बनकर पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलते हैं, जिससे प्रदेश की छवि खराब हो रही है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा का कहना है कि कांग्रेस के मंत्री तनाव बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


सहन नहीं होगी क्षेत्रवाद फैलाने की कोशिश : विक्रमादित्य
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में क्षेत्रवाद फैलाने की कोशिश सहन नहीं की जाएगी। टैक्सी यूनियनों का विवाद सुलझाने के लिए उपायुक्त शिमला और पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन विवाद को जल्द सुलझाएंगे : हर्षवर्धन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। टैक्सी यूनियन चाहे सिरमौर की हो या शिमला की, दोनों के बीच बैठक करवाकर मामला जल्द सुलझाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक शिमला के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी बातचीत की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई है। शिमला प्रदेश की राजधानी है। यहां काम करने का अधिकार सभी लोगों का है। 

क्या कहते हैं मंत्री अनिरुद्ध
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हड़ताल की उन्हें जानकारी नहीं है और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे किसी को कोई ठेस पहुंचे। उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है। उन्होंने दोनों पक्षों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की अपील की है।


डीसी और एसपी बोले-जल्द सुलझाएंगे मामला
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि स्थिति पर नजर बनाए हैं। बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर विवाद सुलझा दिया जाएगा। विवाद की वजह व्यापारिक प्रतिस्पर्धा है। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed