फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla special rayata

स्वाद और पाचन के लिए उत्तम है यह रायता

Tue, 25 Mar 2014 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 25 Mar 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
shimla special rayata

रायता खाने के स्वाद को बढाने के साथ साथ खाने को पचाने में भी मदद करता है। रायता हम अलग अलग तरीके से अलग स्वाद का बनायें तब खाने का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


सामग्री

दही - 400 ग्राम (2 कप)

पालक - 200 ग्राम

जीरा पाउडर - एक छोटी चम्मच (जीरा भून कर पाउडर कर लीजिए)

हरी मिर्च -1 (छोटी छोटी काट लीजिए)

नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधिः

पालक के पत्ते से डंडिया तोड़ लीजिए। पत्तों को 2 बार साफ पानी से धोइए और छलनी में रखकर पानी निकाल दीजिए। अब पालक के पत्तों को बारीक काट लीजिए।

कटे हुए पत्तों को किसी बर्तन में एक बड़ी चम्मच पानी के साथ उबालने के लिए रख दीजिए। 5-7 मिनट में पालक के पत्ते उबल कर नरम हो जाते हैं। ठंडा होने के बाद पत्तों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए।
विज्ञापन


दही को फैट लीजिए और फैटे हुए दही में पालक के पत्ते, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नमक मिला दीजिए। पालक का रायता तैयार है।

रायते को प्याले में निकालिए और थोड़ा सा जीरा पाउडर ऊपर से डाल कर सजाइए।
गरमा गरम परांठे या चपाती के साथ ठंडा पालक का रायता परोसिए और खाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed