फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Rumit thakur said that Act is not needed, the work done by making the rules of the General Category Commission is incomplete

शिमला: रुमित बोले- अधिसूचना नहीं एक्ट चाहिए, सामान्य वर्ग आयोग के नियम बनाकर किया अधूरा काम

Thu, 24 Feb 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 09:42 PM IST
सार

विधानसभा के गेट पर बाहर देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सामान्य वर्ग संगठनों के नेता भी जुटे। इस संगठनों के प्रमुख नेता रुमित ठाकुर ने सरकार की ओर से सामान्य वर्ग आयोग की अधिसूचना को आधा-अधूरा काम करार दिया। 

विज्ञापन
Shimla: Rumit thakur said that Act is not needed, the work done by making the rules of the General Category Commission is incomplete
देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सामान्य वर्ग संगठनों के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विधानसभा के गेट पर बाहर देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सामान्य वर्ग संगठनों के नेता भी जुटे। इस संगठनों के प्रमुख नेता रुमित ठाकुर ने सरकार की ओर से सामान्य वर्ग आयोग की अधिसूचना को आधा-अधूरा काम करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिसूचना नहीं, एक्ट चाहिए। आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के जिस तरह से नियम बनाए गए हैं, उससे साफ है कि केवल राजनीतिक नियुक्तियां ही होने वाली हैं। इससे आयोग की स्वायत्तता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। मुख्यमंत्री को सवर्ण संगठनों को विश्वास में लेना चाहिए। उन्हें इस बारे में विस्तार से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति संगठनों की ओर से जातिवाद को भड़काने के आरोप लगाने और उन पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में रुमित ने कहा कि सरकार मामले तो पहले भी दर्ज कर चुकी है, मगर वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सवर्ण संगठन पंजीयक सहकारी सभाएं में इसी नाम से दर्ज है तो आयोग को बनाने में क्या दिक्कत है। रुमित ने कहा कि वह भी एबीवीपी में रह चुके हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि निकालकर उन्हें सरकार विरोधी दलों से जोड़ना सही नहीं है। वह तो सामान्य वर्ग के लोगों की आवाज उठा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed