{"_id":"64cf52acdd371e2bd3068aa7","slug":"shimla-rohru-news-six-accused-arrested-in-case-of-boy-nude-parade-in-rohru-shimla-beaten-up-by-shopkeeper-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: किशोर को नंगा कर पीटने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: किशोर को नंगा कर पीटने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार
Sun, 06 Aug 2023 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:29 PM IST
सार
डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
पीड़ित किशोर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुलिस थाना रोहड़ू के तहत टिक्कर क्षेत्र में किशोर के साथ मारपीट के आरोपी समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से बनाए आरोपियों में मारपीट और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि नाबालिग का वीडियो बनाने वाला भी नाबालिग है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों समेत आठ लोगों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने इस गंभीर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रविंद्र सिंह नेगी ने टीम के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर बयान दर्ज किए हैं। कस्बे में मारपीट के बाद निर्वस्त्र कर किशोर की आंखों पर मिर्च डालने का मामला उजागर हुआ था।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार सुबह से ही यह विषय चर्चा का विषय बना रहा। लोग कृत्य में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। डीएसपी रोहड़ू टीम के साथ सुबह से घटनास्थल पर मामले की जांच के लिए डटे रहे। इस दौरान कुछ तथ्य सामने आने के बाद मारपीट की घटना में शामिल दो लोगों समेत वीडियो बनाने वाले और वीडियो को वायरल करने वाले लोगों को पुलिस ने आरोपी बना कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला
मामला 31 जुलाई सुबह करीब दस बजे का बताया जा रहा है। इसके बाद मामले पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश होती रही। घटना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष था। हालांकि सामने आने के लिए कोई तैयार नहीं था। अब सोशल मीडिया में वीडियो के सामने आने पर तीन अगस्त को पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अब सवाल उठ रहे यदि वीडियो वायरल नहीं होता तो पुलिस मामले को क्या अनदेखा करती।
और लोगों की भी हो सकती है गिरफ्तारी
डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। लोगों से अपील है कि वे बच्चों को ऐसे मामलों से दूर रहने की नसीहत दें। ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल न करें। -संजीव गांधी, एसपी, शिमला
आठ लोगों के मोबाइल फोन लिए कब्जे में
इस मामले में आठ लोगों से मोबाइल कब्जे में लिए हैं। राहुल सोनी, शिव कुमार, रजत, सन्नी, संदीप देष्टा, अरविंद नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने की सूचना उनके परिजनों को दी है। -रविंद्र नेगी, डीएसपी, रोहड़ू