{"_id":"6187f5f03d0aad32114c66b2","slug":"shimla-reached-5000-tourist-vehicles-in-three-days-shimla-news-sml3895145174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 5000 पर्यटक वाहन पहुंचे हिल्सक्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 5000 पर्यटक वाहन पहुंचे हिल्सक्वीन
विज्ञापन
शिमला में रविवार को सैलानियों की आवाजाही में तेजी रही । रिज मैदान पर खिली गुनगुनी धूप में घूमते स?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। दिवाली के बाद पहले वीकेंड पर शिमला में 3 दिनों के भीतर करीब 5000 पर्यटक वाहन पहुंचे। 3 दिन में करीब 30000 लोगों ने माल रोड पहुंचने के लिए पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया। शुक्रवार से शिमला में सैलानियों के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ, जो रविवार तक जारी रहा। अगले हफ्ते भी सैलानियों की आमद जारी रहने का अनुमान है।
शहर के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर से शुक्रवार को करीब 1300 तक वाहन शिमला में दाखिल हुए। शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 2500 पहुंच गया और रविवार को भी करीब 1200 पर्यटक वाहन राजधानी में दाखिल हुए। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के शिमला पहुंचने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के चलते जाम की समस्या पेश नहीं आई। सर्कुलर रोड को माल रोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी वीकेंड पर सैलानियों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को करीब 11000 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। शनिवार को 12500 लोग लिफ्ट से माल रोड पहुंचे। रविवार को यह आंकड़ा घटकर 8000 रह गया। 3 दिन के भीतर करीब 30000 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। शहर के होटलों में शुक्रवार को करीब 60 फीसदी, शनिवार को 70 से 80 फीसदी और रविवार को 40 से 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।
सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी खुश हैं। आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में सैलानियों की शिमला पहुंचने की उम्मीद जता रहे हैं। इस वीकेंड पर राजधानी शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा और मशोबरा सहित आसपास के अन्य पर्यटन स्थल भी सैलानियों से गुलजार रहे।
विज्ञापन
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि दिवाली के बाद पहले वीकेंड पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंचे हैं। आने वाले दिनों में सैलानियों की आमद में और अधिक इजाफे की उम्मीद है। बर्फबारी जल्दी होने पर शिमला में पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ेगा।
शिमला आने वाली 5 ट्रेनें 13 नवंबर तक पैक
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली रेल मोटर कार गाड़ी संख्या 04505 आगामी 13 नवंबर तक एडवांस बुक हो चुकी है। शिवालिक डीलक्स स्पेशल गाड़ी संख्या 04527 भी 13 नवंबर तक बुक है। शिमला फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी संख्या 04515, कालका-शिमला स्पेशल गाड़ी संख्या 04529, कालका शिमला स्पेशल गाड़ी संख्या 04543 भी आगामी 13 नवंबर तक एडवांस बुक है। हालांकि कालका शिमला स्पेशल विस्ताडोम ट्रेन 04517 में 10 नवंबर के बाद सीटें उपलब्ध हैं।