फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla rape murder case: Gudiya's family again knocks the govt door, father meets CM

शिमला: गुड़िया के परिवार ने फिर खटखटाया सरकार का दरवाजा, सीबीआई की जांच से असंतुष्ट

Sat, 03 Jul 2021 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jul 2021 06:48 PM IST
सार

मदद सेवा ट्रस्ट के विकास थाप्टा ने बताया कि पिछली बार मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान केस कोर्ट में होने का हवाला देते हुए असमर्थता जताई थी। लेकिन अब चूंकि केस का कोर्ट में निस्तारण हो गया है इसलिए परिवार ने मुख्यमंत्री से दोबारा जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
shimla rape murder case: Gudiya's family again knocks the govt door, father meets CM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्याकांड के मामले में सीबीआई अदालत से चिरानी नीलू को उम्रकैद की सजा होने के बाद जांच से असंतुष्ट परिवार ने फिर से सरकार का दरवाजा खटखटाया है। गुड़िया के पिता और उनकी मदद करने वाले मदद सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने शनिवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से दो साल पहले दिए आश्वासन के अनुसार इस मामले की जांच फिर से कराने और नीलू के अलावा अन्य दोषियों को भी पकड़ने की मांग की। 

विज्ञापन


मदद सेवा ट्रस्ट के विकास थाप्टा ने बताया कि पिछली बार मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान केस कोर्ट में होने का हवाला देते हुए असमर्थता जताई थी। लेकिन अब चूंकि केस का कोर्ट में निस्तारण हो गया है इसलिए परिवार ने मुख्यमंत्री से दोबारा जांच कराने की मांग की है। बताया कि वह सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे और आरोपी नीलू को फांसी की सजा दिलाने की मांग करेंगे। वहीं, गुड़िया के पिता ने कहा कि सीबीआई ने उनके विश्वास को तोड़ दिया है और अब किसी पर भी विश्वास नहीं है। कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता लेकिन सीबीआई ने किसी और को नहीं पकड़ा। कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और हम कोर्ट और सरकार के चक्कर काट रहे हैं। अगर सरकार चाहती है कि गुड़िया को न्याय मिले तो उसे जांच कराने के आदेश जारी करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed