फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rape case ig jahoor jaidi and other police officers on three day remand

शिमला रेप केस: आईजी जैदी समेत आठ पुलिस कर्मी फिर रिमांड पर

Tue, 05 Sep 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Sep 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
shimla rape case ig jahoor jaidi and other police officers on three day remand

आईजी जहूर एच जैदी, ठियोग के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिस कर्मियों को सोमवार को कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर दोबारा रिमांड पर भेज दिया। ये सात सिंतबर तक फिर से सीबीआई के रिमांड पर रहेंगे।

विज्ञापन


सीजेएम शिमला रंजीत सिंह की अदालत में सोमवार दोपहर बाद पहले से ही रिमांड पर चल रहे सभी पुलिस कर्मियों को पेश किया गया। सीबीआई ने गुड़िया मामले से संबंधित लॉकअप हत्याकांड में इस्तेमाल पट्टों और अन्य वस्तुओं की रिकवरी के लिए पुलिस रिमांड की मांग की।
विज्ञापन


जब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से पेश किए गए वकीलों ने कहा कि पहले ही इस मामले में काफी दिनों का रिमांड लिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों के रेपुटेशन का ध्यान रखने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक हुई कोर्ट में बहस

shimla rape case ig jahoor jaidi and other police officers on three day remand

इसके बाद सीबीआई ने लॉकअप मामले से गुड़िया प्रकरण को इंटरलिंक्ड बताते हुए दोबारा से रिमांड की मांग की। करीब एक घंटे की बहस के लिए कोर्ट को थोड़े समय के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में अदालत ने इन आरोपियों का सात सितंबर तक का रिमांड मंजूर कर दिया। 

सीबीआई ने करीब पौने चार बजे आईजी जहूर एच जैदी, ठियोग के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी, कोटखाई पुलिस थाने के पूर्व एसएचओ राजेंद्र सिंह, पुलिस स्टेशन कोटखाई के पूर्व एएसआई दीप चंद, इसी पुलिस स्टेशन में एचएचसी रहे सूरत सिंह, मोहन लाल, हेड कांस्टेबल रफीक अली और कांस्टेबल रंजीत स्ट्रेटा को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला की अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed