फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rape case CBI files status report to himachal high court

शिमला रेप केस: CBI को मिला बड़ा सुराग, जल्द होगा खुलासा

Fri, 22 Sep 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Sep 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
shimla rape case CBI files status report to himachal high court

बहुचर्चित गुडि़या मामले में सीबीआई को बड़ी लीड मिली है। ये माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में जल्द खुलासा करेगी। ये काफी चौंकाने वाला हो सकता है। वीरवार को सीबीआई ने केस की जांच से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट हिमाचल हाईकोर्ट में सील बंद लिफाफे में पेश की। इसे न्यायालय की खंडपीठ ने पढ़ा।

विज्ञापन


हालांकि, सीबीआई अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं दे पाई। सीबीआई ने ब्रेन मैपिंग की रिपोर्ट न आने और अन्य जांचगत कारणों से कोर्ट से फिर समय मांगा। अदालत ने मौखिक रूप से सीबीआई को जल्द निष्कर्ष तक पहुंचने की नसीहत दी कि सीबीआई प्रीमियर जांच एजेंसी है।
विज्ञापन


वह पब्लिक को उंगली उठाने का मौका न दे। इस पर सीबीआई ने शीघ्र जांच पूरा करने को आश्वस्त किया। खंडपीठ ने सील्ड कवर में दी रिपोर्ट पढ़ने और अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद सीबीआई को 13 अक्तूबर को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने दी ये दलील

shimla rape case CBI files status report to himachal high court

गुडि़या प्रकरण में अब तक की चौथी स्टेटस रिपोर्ट पेश करते हुए सीबीआई ने हाईकोर्ट के समक्ष चार सप्ताह का अतिरिक्त समय देने की गुहार लगाई। सीबीआई ने इस बार दलील दी कि आरोपियों के अहमदाबाद में मेडिकल टेस्ट हो रहे हैं, जिसे पूरा होने में और समय लग सकता है। 

हाईकोर्ट ने सीबीआई की दलील स्वीकार कर तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय देते हुए मामले की सुनवाई 13 अक्तूबर को निर्धारित कर दी। सीबीआई के अनुसार उन्होंने आरोपियों के अहमदाबाद में कुछ जरूरी टेस्ट करवाने हैं जो कि जांच को निर्णायक मोड़ पर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे। 

लॉकअप मामले की जांच पूरी, चालान की तैयारी

shimla rape case CBI files status report to himachal high court

वीरवार को दो हफ्ते का अतिरिक्त समय पूरा होने के बाद सीबीआई ने हिमाचल हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष सील्ड कवर में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश की। अदालत को बताया कि इस मामले की जांच सही दिशा में है।

सीबीआई के अधिवक्ता अंशुल बंसल ने कहा कि मामले में ब्रेन मैपिंग की रिपोर्ट आने में अभी वक्त लग रहा है। सीबीआई प्रकरण की जांच पूरी कर जल्द रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी।

अधिवक्ता अंशुल बंसल ने बाद में मीडिया को बताया कि सीबीआई को इस मामले में लीड मिली है। जल्द ही इस मामले की जांच को पूरा कर दिया जाएगा। जांच पूरी कर स्टेटस रिपोर्ट अदालत को दे दी जाएगी।

बंसल ने इस मामले को विधानसभा चुनाव की वजह से आगे टाले जाने की कुछ लोगों की शंका पर कहा कि ऐसा कहना सही नहीं है। सीबीआई एक प्रीमियर जांच एजेंसी है। सबूतों को एकत्र करने और जांच में समय लग ही जाता है। उन्होेंने कहा कि ब्रेन मैपिंग की रिपोर्ट अहमदाबाद से 16 अक्तूबर तक आएगी।

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को यह भी बताया कि एफआईआर नंबर 101/2017 जो कि आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हुई मौत से जुड़ी है, की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस मामले में न्यायालय के समक्ष चालान पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed