Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla-Rampur NH disrupted due to snowfall, 32 bus routes failed

Shimla News: बर्फबारी से शिमला-रामपुर एनएच बाधित, 32 बस रूट फेल

Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla-Rampur NH disrupted due to snowfall, 32 bus routes failed
कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में वाहनों की आवाजाही प्रभावित, फिसलन के कारण लगता रहा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के करवट लेने के बाद वीरवार को हल्की बर्फबारी हुई। इस वजह से शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे पर कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार सुबह से ही वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध होती रही। इससे एचआरटीसी के करीब 32 बस रूट फेल हुए हैं।

बर्फबारी के कारण सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों से शिमला आने वाली बसें रास्तों में ही फंसी रहीं। सड़कों पर फिसलन के कारण दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बसें रास्तों में फंसने से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और पैदल तथा वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाना पड़ा। पर्यटन स्थल कुफरी में भी बर्फबारी के कारण सुबह से ही वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान पुलिस और अन्य लोगों ने धक्के मारकर वाहनों को निकाला। हालांकि शाम तक वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई लेकिन रुक-रुककर होने वाली बर्फबारी से दिनभर लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

चौपाल मार्ग पर खिड़की में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध है। यहां पर सभी तरह के वाहनों के लिए मार्ग बंद कर दिया है। इसके अलावा सराहां-पुलवाहल मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई है। कुफरी में बर्फबारी को देखते हुए रामपुर और किन्नौर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया सैंज होकर चलाया गया। शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके बावजूद लोगों की सुविधा के लिए यथासंभव रूटों पर बसों का संचालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन रूटों पर वाहनों की आवाजाही रही अवरुद्ध
हिमपात के चलते रास्त-शिमला, शिमला-कुटांगण, शिमला-लोजा, शिमला-सोलंग, पहलोग-शिमला, शिमला-लाणीबमटा, शिमला-रुईलधार, शिमला-देवनगर, खमाड़ी-शिमला, मंढोल-शिमल, रियोघाटी-शिमला, रियोघाटी-2-शिमला, चौपाल-शिमला, मझार-शिमला, अलवा-शिमला, शिमला-खमाड़ी, शिमला-कुमारसैन, शिमला-सराहर, शिमला-बाहली, शिमला-रुसलाह, शिमला-बिथल, शिमला-चेबड़ी, शिमला-देलठ, शिमला-बरघाल, शिमला-गागनघाटी, शिमला-रेगटू और शिमला-रियोग रूट पर बसों की आवाजाही बाधित हुई है। तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के कारण सुबह के समय कई बसें ग्रामीण रूटों पर ही फंसी रही। बर्फबारी के कारण सुबह के समय कई रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article