{"_id":"59e4a3d54f1c1bcf538b7a81","slug":"shimla-private-bus-owners-hike-fare-by-two-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को झटका, निजी बस ऑपरेटरों ने मर्जी से बढ़ा दिया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को झटका, निजी बस ऑपरेटरों ने मर्जी से बढ़ा दिया किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Oct 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस ऑपरेटरों ने मनमर्जी से किराया बढ़ा दिया है। न्यूनतम किराये में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। आचार संहिता का फायदा उठाकर ऑपरेटरों ने सोमवार से बढ़ा हुई किराया वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बस ऑपरेटरों ने कंडक्टरों के पास सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट दे रखी है। जो सवारियों किराया बढ़ाने में आपत्ति जता रहे हैं उन्हें कोर्ट के कागजात दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सवारियों और कंडक्टर के बीच झगड़े हो रहे हैं। इधर, परिवहन निगम और विभाग ने स्पष्ट किया है कि निजी आपरेटर अपनी मर्जी से किराया नहीं बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
न्यूनतम किराया 3 रुपये निर्धारित किया है। यह किराया तीन किलोमीटर तक का है। अगर कोई सवारी 3 किलोमीटर से ज्यादा बस में सफर करता है तो उन्हें 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूल किया जाएगा।
निजी बस ऑपरेटर इस प्रदेश सरकार पर लगातार न्यूनतम किराया पांच रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ऑपरेटरों ने एक दिन की हड़ताल भी की थी लेकिन प्रदेश सरकार ने इनकी मांगों को सिरे से खारिज कर दिया।
हिमाचल में अगले महीने विधानसभा चुनाव होनेे हैं। आचार संहिता के चलते इन ऑपरेटरों ने बैठक की और जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया।
सरकार ने नहीं बढ़ाया किराया
परिवहन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने कहा कि निजी ऑपरेटर अपनी मर्जी से किराया नहीं बढ़ा सकते हैं। सोमवार को किराया बढ़ाए जाने की सूचना मिली है। निजी ऑपरेटर अपनी मर्जी से किराया नहीं बढ़ा सकते हैं। इनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
एचआरटीसी नहीं नहीं बढ़ाया किया
एचआरटीसी के डीएम पंकज सिंघल ने बताया कि परिवहन निगम ने किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पहले की तरह सवारियों से 3 रुपये न्यूनतम किराया लिया जा रहा है।