{"_id":"99b2f6096a65a4a5b10c1103af094934","slug":"shimla-police-misbehave-with-old-lady-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला पुलिस का नया कारनामा, बुजुर्ग महिला को घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पुलिस का नया कारनामा, बुजुर्ग महिला को घसीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर की एक वरिष्ठ महिला नागरिक को पुलिस देर शाम थाने ले गई। रिज पर समर फेस्टिवल की वजह से लोगों की आवाजाही के लिए वन वे कर रखा है। शाम करीब सात बजे 62 वर्षीय बुजुर्ग रिज पर पहुंचीं, उन्हें चर्च की ओर जाना था लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
उनसे कहा कि यहां से एंट्री बंद है, आप यहां से सीढ़ियां उतर कर दूसरे रास्ते से चले जाओ। बुजुर्ग का आरोप है कि उन्होंने मौके पर मौजूद महिला पुलिस और दूसरे कर्मचारियों से आग्रह किया कि उनके घुटने में दिक्कत है, लिहाजा वह सीढ़ियां नहीं उतर सकती लिहाजा आप मुझे यहां से जाने दें।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस वालों ने उन्हें वहां से जाने नहीं दिया और गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं उन्हें वहां से घसीट कर पहले पुलिस नियंत्रण कक्ष मालरोड ले गए। उसके बाद थाना सदर ले जाया गया। उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि उक्त वरिष्ठ नागरिक ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल से उलझी और उसे थप्पड़ लगा दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग का आरोप है कि कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। गाली गलौज की और उन्हें घसीटते हुए थाने ले गए। पुलिस को किसने हक दिया है कि वह किसी वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट करे और सार्वजनिक स्थल से देर शाम घसीटते हुए थाने ले जाए। कानून के मुताबिक देर रात किसी भी वरिष्ठ नागरिक को बिना अपराध थाने नहीं ले जाया जा सकता।
एएसपी (सिटी) भजन देव नेगी ने कहा कि उन्हें शुरूआती सूचना मिली है कि उक्त महिला ने ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारा है। उन्हें कोई दिक्कत थी तो वह सीनियर पुलिस अफसर को मौके से कॉल कर सकती थी। उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था।