फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police employee may be suspended for beating up tourists.

सैलानियों से मारपीट पर बुरे फंसे पुलिस कर्मचारी

Thu, 23 Jul 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Jul 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
shimla police employee may be suspended for beating up tourists.

शिमला शहर के सर्कुलर रोड पर विक्ट्री के पाल सैलानियों के साथ मारपीट मामले में तीन पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर मारपीट की यह वीडियो किसी ने अपलोड कर दी थी। इसमें वर्दीधारी सैलानियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


मामला सामना आने के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए। जांच अफसर ने रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। इसमें तीन पुलिस कर्मचारियों के रवैये को गलत ठहराया गया है। पुलिस के अलावा अलग से मजिस्ट्रेट जांच भी हुई है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि सैलानी कार में शिमला से लौट रहे थे। विक्ट्री टनल के पास गाड़ियां रूकी हुई थी। सैलानियों ने ट्रैफिक रूल को तोड़ा और वह आगे बढ़ी। इस पर मौके पर खड़े पुलिस के ड्यूटी अफसर ने कार को रोका और उसे साइड में लगाने के लिए कहा। सैलानियों ने कार को सड़क के एक किनारे खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही ट्रैफिक क्लीयर हुआ सैलानी वहां से ट्रैफिक पुलिस को नजर अंदाज कर कार लेकर निकलने लगा। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी से उसकी कार को टक्कर लग गई और उसे मजबूरी में कार को रोकना पड़ा। जांच में सामने आया है कि यहां तक सब ठीक था।

सैलानी ही ट्रैफिक नियम तोड़ते नजर आ रहे थे लेकिन इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ जो हाथापाई की है यह कानून के खिलाफ है। जांच रिपोर्ट में पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर , एचसीसी और कांस्टेबल के खिलाफ आगामी कार्रवाई करने के बारे में लिखा गया है। उधर, जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की इंक्वायारी करने के आदेश दिए थे। इसमें एसडीएम शहरी को जांच अफसर नियुक्त किया गया उन्होंने भी अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है।

मुसाफिर ने बनाया वीडियो-
जब यह वारदात हुई उस समय विक्ट्री टनल पर ट्रैफिक जाम लग गया। एक बस में बैठे किसी जागरूक व्यक्ति ने वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया में सर्कुलेट कर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी।

फैक्स से भेजे सैलानियों ने बयान-
इस मामले में सैलानियों ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करने में असमर्थता जताई। जब पुलिस ने उनके बयान लेने चाहे तो उन्होंने कहा कि उस दिन की घटना पर बयान वह फैक्स से भेजेंगे। बयान मिल जाने के बाद पुलिस ने मामले को आगे बढ़ाया। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।


एसपी को सौंप दी है रिपोर्ट-
एएसपी (ग्रामीण) संदीप धवल ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि सैलानियों ने भी ट्रैफिक नियम तोड़े लेकिन जिन तीन पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप है वह वीडियो में सामने दिख रहे हैं। इन तीनों कर्मचारियों को भी सैलानियों के साथ हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी। इस बारे में रिपोर्ट एसपी को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed