{"_id":"6a3244a2d8fc36f3ae0014be","slug":"shimla-police-arrests-third-accused-in-17-gram-chitta-case-from-karsog-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Drug Case: 17 ग्राम चिट्टा केस में तीसरी गिरफ्तारी, करसोग से दबोचा गया जग्गू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Drug Case: 17 ग्राम चिट्टा केस में तीसरी गिरफ्तारी, करसोग से दबोचा गया जग्गू
Wed, 17 Jun 2026 12:24 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:24 PM IST
सार
शिमला के ढली क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने सोलन के मोहन पार्क से सुरक्षित बरामद कर लिया है। छात्रा के स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से तलाश अभियान चलाया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला शिमला पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी जगत राम उर्फ जग्गू (34) को मंडी जिले के करसोग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में महेश कुमार और मनोरमा देवी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना सुन्नी में 13 मई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच के दौरान महेश कुमार और मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े वित्तीय लेन-देन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि करसोग के भथल निवासी जगत राम उर्फ जग्गू का गिरफ्तार आरोपी महेश कुमार के साथ वित्तीय लेन-देन हुआ था। साथ ही चिट्टे की खेप की खरीद और उपलब्धता के दौरान दोनों के बीच लगातार संपर्क और सांठगांठ के भी साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि वित्तीय और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में जगत राम की भूमिका प्रमुख रूप से सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि उसने महेश कुमार और मनोरमा देवी की मदद से चिट्टे की खेप की खरीद की थी। इसके बाद पुलिस टीम ने 16 जून को सनारली, करसोग में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।