{"_id":"64156a1cdfffd539ec06a923","slug":"shimla-police-arrested-four-youth-with-chitta-all-accused-sent-to-remand-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गए युवक खरीद ले आए चिट्टा, आरोपियों में दो पुलिस कर्मियों के बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गए युवक खरीद ले आए चिट्टा, आरोपियों में दो पुलिस कर्मियों के बेटे
Sat, 18 Mar 2023 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:07 PM IST
सार
पुजारली क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। इसमें चार युवक सवार थे। जांच में वाहन से 11.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की एसआईयू टीम ने चार युवकों से 11.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों में (24), पारस (19), साहिल (21) और अखिल (24) शामिल हैं। देर रात एसआईयू सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने यह कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपियों में दो पुलिस कर्मियों के बेटे शामिल हैं। शुक्रवार को पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया जहां से आरोपियों को 20 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम मैहली-जुन्गा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच पुजारली क्षेत्र में एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें चार युवक सवार थे। जांच में वाहन से 11.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी अखिल चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया था। इसके साथ चिराग, पारस और साहिल भी गए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचने पर इन्हें पता चला कि इंटरव्यू रद्द हो गया है। इसके बाद वह वहां से चिट्टा खरीद ले आए। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की डिटेल खंगाल कर इनके संपर्क में आए संदिग्धों की तलाश में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि जिले में पुलिस ने चिट्टा तस्करों के खिलाफ आजकल अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन
कोटखाई के युवक से पकड़ा 5.78 ग्राम चिट्टा
राजधानी के उपनगर संजौली मे पुलिस टीम ने एक युवक से चिट्टा बरामद किया है। कोटखाई निवासी आरोपी सुमित से 5.78 ग्राम चिट्टा कब्जे में लिया है। हेड कांस्टेबल महेंद्र लाल ने क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ढली थाना पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।