फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Relief to the residents, buses will ply on circular road from Tuesday

Shimla News: शहरवासियों को राहत, मंगलवार से सर्कुलर रोड पर चलेंगी बसें, विधायक जनारथा ने दिए निर्देश

Mon, 21 Aug 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Aug 2023 08:12 PM IST
सार

टिंबर हाउस से पुराने बस अड्डे के बीच मंगलवार से बस सेवा शुरू हो जाएगी। शहरवासियों की परेशानियों को देखते हुए शहरी विधायक हरीश जनारथा ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और परिवहन विभाग को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Shimla News: Relief to the residents, buses will ply on circular road from Tuesday
शिमला का सर्कुलर रोड। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। रोजाना बसों में सफर करने वाले लोगों को अब सर्कुलर रोड पर टॉलैंड से लेकर पुराने बस अड्डे तक पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। टिंबर हाउस से पुराने बस अड्डे के बीच मंगलवार से बस सेवा शुरू हो जाएगी। शहरवासियों की परेशानियों को देखते हुए शहरी विधायक हरीश जनारथा ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और परिवहन विभाग को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमलैंड के पास हुए भूस्खलन के कारण सर्कुलर रोड पर एक हफ्ते से बस सेवा ठप है।

विज्ञापन


इस सड़क पर अभी छोटे वाहन ही चलाए जा रहे हैं। संजौली, पंथाघाटी की ओर से आने वाली बसें टॉलैंड तक ही चलाई जा रही हैं। टॉलैंड से लोगों को पुराने बस अड्डे तक करीब ढाई किलोमीटर पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। पूछा कि लोगों को कैसे राहत दी जा सकती है। कहा कि पुराने बस अड्डे से केएनएच (टिंबर हाउस) तक लोगों को बस सेवा मिलनी चाहिए। इससे लोगों को पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेंगी।

विज्ञापन

ऐसे मिलेगी सुविधा

शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि पुराने बस अड्डे से टिंबर हाउस-केएनएच के बीच नियमित बस चलाई जाएगी जिससे लोगों को पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। इससे गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी। इसी तरह संजौली और पंथाघाटी की ओर से टॉलैंड तक चल रही बसें भी हिमलैंड तक चलाई जाएंगी। यहां बस से उतरने के बाद लोग टिंबर हाउस से पुराना अड्डे के लिए बस लेंगे। हिमलैंड के पास भूस्खलन के खतरे को देखते हुए अभी सर्कुलर रोड पूरी तरह से तो बहाल नहीं हुआ है लेकिन नई व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

शहर में जल्द होगी मीट की आपूर्ति

स्लॉटर हाउस ढहने से शहर में ठप पड़ी मीट की आपूर्ति जल्द शुरू होगी। विधायक इस बारे में नगर निगम आयुक्त और कारोबारियों के साथ बैठक बुलाने जा रहे हैं। इसमें कारोबारियों को दूसरी जगहों से मीट खरीदने की छूट मिल सकती है। दो दिन के भीतर इस पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

अनाडेल के लिए भी चलेगी बस

शहर के अनाडेल वार्ड के लिए भी मंगलवार से नियमित इलेक्चट्र्रक बस सेवा शुरू हो जाएगी। सोमवार को अनाडेल सड़क पर बस की आवाजाही के लिए ट्रायल किया गया। यह सफल रहने के बाद बस चलाने का फैसला लिया है। मौके पर मौजूद पार्षद उर्मिला कश्यप ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार अब अनाडेल के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है।

समरहिल के लिए ट्रैवलर, टैक्सी सुविधा

समरहिल के लिए भी एक हफ्ते बाद चार ट्रैवलर और दो टैक्सियों में आवाजाही की सुविधा मिलने जा रही है। एचआरटीसी ने इस बारे में निर्देश दे दिए हैं। इससे प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed