फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla news rain and strong winds have fallen trees, vehicles buried

आधे घंटे की बारिश से थम गई शहर की रफ्तार

Mon, 31 May 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Shimla news  rain and strong winds have fallen trees, vehicles buried
शिमला। राजधानी शिमला सहित जिले भर में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर में 4:15 बजे से 4:45 बजे तक करीब आधे घंटे भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच तेज हवाओं के साथ शहर में अंधेरा छा गया। जिसके चलते शहर के व्यस्ततम कार्ट रोड पर ट्रैफिक कुछ देर के लिए रुक गया, बिजली गुल रही। शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने से गाड़ियां दब गईं। इससे वाहन चालकों को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक करीब 3 घंटे शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दोपहर के समय भी शहर में तेज बारिश हुई। शाम 3:00 बजे के बाद आसमान में फिर से काले बादल उमड़ आए और 4:15 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई। लोअर बाजार में भारी बारिश के कारण दुकानदारों को अपना सामान समेटकर दुकानों के शटर डाउन करने पड़े। भारी बारिश के बाद शहर का ड्रेनेज सिस्टम ठप होने के कारण पानी सड़कों और गलियों में बहने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सेब और गुठलीदार फलों की फसल को नुकसान
सोमवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण ऊपरी शिमला में सेब और गुठलीदार फलों की फसल को नुकसान पहुंचा है। ठियोग के अलावा कोटखाई, खड़ा पत्थर, नारकंडा सहित अन्य इलाकों में सोमवार शाम भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। कोटखाई के बखोल, बाघी और अन्य इलाकों में ओलावृष्टि से फसल को नुकसान की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनलोग बाईपास पर तेज हवा से गाड़ियों पर गिरे पेड़, बिजली गुल
शिमला। शहर में सोमवार शाम तेज हवाएं चलने से खलीनी टूटीकंडी बाईपास पर कनलोग के पास देवदार के दो बड़े पेड़ सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिर गए। इससे तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ों की टहनियां साथ पार्क की गई दूसरी गाड़ियों पर भी गिरी हैं। इसके अलावा बिजली के तार भी भी टूट गए। इससे देर शाम तक इलाके में बिजली गुल रही।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कई गाड़ियों के चालक भी मौके पर पहुंच गए। विभाग के अनुसार सड़क किनारे खड़ी की गई तीन गाड़ियों को नुकसान हुआ है। डीएफओ पवन चौहान ने बताया कि पेड़ गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ सड़क किनारे गिरे थे, ऐसे में यातायात बाधित नहीं हुआ। उधर, तेज हवाओं के चलते शहर में कई घरों की छतें भी उड़ गई हैं। इसके अलावा बिजली तार टूटने से कनलोग, टिंबर हाउस, बैमलोई, जाखू समेत कई इलाकों में शाम के समय बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed