फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: no road connectivity kuddu panchayat pregnant woman walk four kilometers

Shimla News: गर्भवती महिला को कुर्सी पर उठाकर साढ़े चार किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 12 Feb 2023 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर राजेश हंसरेटा, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
राजेश हंसरेटा, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Feb 2023 11:12 AM IST
सार

नडाल गांव से कुड्डू तक साढ़े चार किलोमीटर का पैदल रास्ता है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण यहां के लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए दो से तीन घंटे तक का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
shimla news: no road connectivity kuddu panchayat pregnant woman walk four kilometers
गर्भवती महिला को कुर्सी पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : संवाद

विस्तार

जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र की कुड्डू पंचायत के नडाल गांव के बाशिंदे आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। हालत यह है कि गांव में किसी के बीमार होने और गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए पालकी पर उठाकर पहले मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। शनिवार को भी गांव की एक गर्भवती महिला को आपातकाल में अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


इसके लिए ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को कुर्सी पर बांधने के बाद कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके लिए उन्हें करीब साढ़े चार किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। इसके बाद महिला को मुख्य मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क की सुविधा को लेकर लोग प्रशासन और सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नडाल गांव में करीब 30 घरों की बस्ती है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण यहां के लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए दो से तीन घंटे तक का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। नडाल गांव से कुड्डू तक साढ़े चार किलोमीटर का पैदल रास्ता है। वहीं गांव के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए हर रोज घंटों पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राशन सहित निर्माण सामग्री को गांव तक पहुंचाना भी चुनौती से कम नहीं है। हैरानी इस बात की है कि यह हाल उस विधानसभा क्षेत्र का है, जिसने प्रदेश को दो-दो मुख्यमंत्री और दो कैबिनेट मंत्री दिए हैं। स्थानीय निवासी सालिग राम, सुशील झौहटा, विनोद कुमार और अनिल ने बताया कि सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रदेश सरकार शीघ्र नडाल गांव को सड़क सुविधा से जोड़े।


अभी कुछ समय पहले ही जुब्बल लोक निर्माण विभाग का कार्यभार संभाला है। नडाल गांव को सड़क से जोड़ने की प्रक्रिया कितनी आगे बढ़ी है। मेरे पास को कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएंगे। - रतन चंद कौंडल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed